मुरादाबाद महापौर पद पर भाजपा के विनोद अग्रवाल हैट्रिक लगाने को तैयार , कहा विकास मेरी प्राथमिकता जनता ने तीसरी बार मौका दिया, उसका धन्यवाद
उधर दूसरे नंबर पर बहुत कम वोटों के अंतर से चुनाव हारे कांग्रेस के प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने बातों ही बातों में जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण पदासीन अधिकारियों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया

मुरादाबाद महापौर पद पर भाजपा के विनोद अग्रवाल हैट्रिक लगाने को तैयार , कहा विकास मेरी प्राथमिकता ,जनता ने तीसरी बार मौका दिया, उसका धन्यवाद
FASI UR REHMAN BEIG(EDITOR) मुरादाबाद। यूपी नगर निकाय चुनाव की गिनती शनिवार को शुरू होने के साथ ही भाजपा ने बढ़त बना ली है। नगर में मेयर सीट के लिए 13 उम्मीदवारों के भाग्य भी साफ हो गया है। आखिरी चक्रों की गिनती से पहले ही साफ हो गया कि भाजपा के विनोद अग्रवाल ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। इसके साथ ही शहर में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। खबर है कि विनोद अग्रवाल करीब 35 सौ वोटों से चुनाव जीत गए हैं जिसकी अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। कांग्रेस ने 12वें चक्र से दिखाई कुछ तेजी:मतगणना के 12 वें चक्र में भाजपा को 93148, कांग्रेस को 56287, बसपा को 14214, सपा को 8294 वोट हासिल हुए और इस राउंड में भाजपा 36861 वोट से आगे रही। राउंड 13 में भाजपा को 98834, कांग्रेस को 62935, बसपा को 14389 सपा को 8892 वोट हासिल हुए और भाजपा 35899 वोट की बढ़त पर रही। चौदहवें राउंड में बीजेपी को 104019, कांग्रेस को 70,174 वोट हासिल हुए। भाजपा प्रत्याशी 33845 वोटो से आगे रहे। पंद्रहवें चक्र में बीजेपी को 109,172, कांग्रेस को 76,543 वोट मिले और भाजपा 32629 वोटो से आगे रही। सोलहवें राउंड तक आप के चंदन भट्ट को 4713, एआईएमआईएम के मुस्तुजाब अहमद को 4595, बसपा के मोहम्मद यामीन को 15054, कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी को 84698, भाजपा के विनोद अग्रवाल को 113122, सपा के रईस उद्दीन को 10924, निर्दलीय में अनवर को 2323, जूही शबनम को 1028, नितिन वर्मा को 690, मासुमा निजाम को 1461, मुदस्सिर इस्लाम को 521 व शहीद हुसैन को 1788 वोट हासिल हुए। नोटा का प्रयोग 1801 लोगों ने किया। इस चक्र तक 242718 मत की गिनती हो गई।

आधे वोटों की गिनती में भाजपा आगे: मेयर सीट के लिए राउंड छह तक बीजेपी को 50671, कांग्रेस को 21773, बसपा को 10256,सपा को 4547 वोट हासिल हुए थे। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 28898 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से हाजी रिजवान कुरैशी से आगे हैं। सातवें चक्र में बीजेपी को 58522, कांग्रेस को 26432, बसपा को 11375, सपा को 5254 वोट मिलने पर विनोद अग्रवाल 32090 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे रहे। आठवें राउंड में बीजेपी को 66076, कांग्रेस को 30415, बसपा को 12787 व सपा को 5406 वोट मिलने के साथ विनोद अग्रवाल 35661 वोटो आगे हो गए। नौवें चक्र में बीजेपी को 72842, कांग्रेस को 35970, बसपा को 13340 व सपा को 6480 वोट हासिल हुए। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 36865 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे हो गए। दसवें राउंड में बीजेपी को 80783, कांग्रेस को 42237, बसपा को 13823 वोट मिलने पर भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 38546 वोटो से आगे हो गए। ग्याहरवें राउंड में बीजेपी को 87444, कांग्रेस को 49196, बसपा को 14040, सपा को 7719 वोट मिले हैं। इस तरह भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 38248 वोटो की बढ़त बना ली है।





























