meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

मुरादाबाद

आम लोगों की जेब पर सीधे असर डालते हैं. सितंबर महीने से भी ऐसे ही कुछ खास बदलाव होने वाले हैं

सितंबर महीने में कौन-कौन से बदलाव हो सकते हैं

Janta Aur Janadesh

(फसी उर रहमान बेग) अगला महीना समाप्‍त होने में अब कुछ ही दिन बचा है. ऐसे में नए महीने से कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं, जो , जो आपकी जेब पर असर डालेंगे. इन बदलावों में एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं. साथ ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए खास ऐलान हो सकते हैं. आइए जानते हैं और इसका आपकी जेब पर कितना असर होगा? पहला बदलाव: LPG सिलेंडर के दाम :अक्‍सर देखा जाता है कि हर महीने की एक तारीख को सरकार एलपीजी के दाम में बदलाव करती है. कमर्शियल गैस सिलेंडर से लेकर रसोई गैस के दाम में बदलाव देखा जाता है. ऐसे में इस बार भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव की उम्‍मीद की जा रही है. पिछले महीने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये बढ़े थे, जबकि जुलाई में इसके दाम में 30 रुपये की कमी आई थी.:दूसरा बदलाव: ATF और CNG-PNG के रेट :LPG Cylinder के कीमतों के साथ ही ऑयल मार्केट कंपनियों की तरफ से हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम में भी संशोधन करती हैं. इस कारण पहली तारीख को इनकी कीमत में बदलाव देखा जा सकता है:तीसरा बदलाव: फर्जी कॉल से जुड़ा नियम:एक सितंबर से फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लग सकती है. ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे फर्जी कॉल और फर्जी मैसेज पर लगाम कसें. इसके लिए ट्राई ने एक सख्‍त गाइडलाइन जारी की है. ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल से कहा है कि 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन बेस डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें. इससे उम्‍मीद जताई जा रही है कि 1 सितंबर से फर्जी कॉल पर रोक लग जाएगी.:चौथा बदलाव: क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नियम:1 सितंबर से HDFC Bank यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट तय करने जा रहा है, जिसके तहत कस्‍टमर्स इन ट्रांजेक्शन्स पर हर महीने सिर्फ 2,000 पॉइंट्स तक ही पा सकते हैं. थर्ड पॉर्टी ऐप से एजुकेशनल पेमेंट करने पर HDFC बैंक कोई रिवॉर्ड नहीं देगा:सितंबर 2024 से IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड पर देय न्‍यूनतम राशि को कम कर देगा. पेमेंट की तारीख भी 18 से घटाकर 15 दिन कर दिया जाएगा. इसके अलावा, एक बदलाव-1 सितंबर 2024 से UPI और बाकी प्लेटफार्म पर पेमेंट के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बाकी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के समान ही रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे:पांचवा बदलाव: महंगाई भत्ता:सितंबर में केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान होने की संभावना है. उम्‍मीद की जा रही है कि सरकार कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ते में इजाफा कर सकती है. अभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) 50 फीसदी दिया जा रहा है, जबकि 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह 53 प्रतिशत हो जाएगा.::छठवां बदलाव: फ्री आधार कार्ड अपडेट:फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर तय की गई है. इसके बाद आप आधार से जुड़ी कुछ चीजों को फ्री में अपडेट नहीं करा पाएंगे. 14 सितंबर के बाद आधार अपडेट करने के लिए शुल्‍क देना होगा. हालांकि पहले फ्री में आधार अपडेट कराने की लास्‍ट डेट 14 जून 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 किया गया था.


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!