एम.एच.पी.जी. कॉलेज में एक दिवसीय व्याख्यान एव निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
"वर्तमान में राष्ट्रवाद" विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

( स्रोत. डॉक्टर अजीतकान्त दीक्षित) आज महाराजा हरिश्चंद्र पी.जी. कॉलेज मुरादाबाद में समाजशास्त्र विभाग एवं 24 यू.पी. बीएन एन.सी.सी छात्र इकाई के संयुक्त तत्वावधान मेंकार्यक्रम में समाजशास्त्र विषय के विद्यार्थियों के साथ – साथ एन.सी.सी छात्र इकाई के कैडेटों ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ काव्य सौरभ जैमिनी ने राष्ट्रवाद की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए अपने आशिर्वचन प्रदान किए।मुख्य वक्ता सूबेदार यश पाल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद हमे हमारे देश को जानने, समझने एव संवारने का अवसर देता है lविशिष्ट वक़्ता जोगेंद्र सिंह ने राष्ट्रवाद को प्रभावित करने वाले कारकों पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद स्वयं को एकीकृत करने की भावना है।निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में दुर्गा प्रसाद पांडेय एवं राकेश शर्मा रहे l कार्यक्रम का संयोजन समाजशास्त्र विभाग एवं एन.सी.सी प्रभारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) अजीत कुमार दीक्षित ने किया।कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्पित गौर और शनि, द्वितीय स्थान पर अनूप कुमार तथा तृतीय स्थान पर अनुज कुमार रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
-
वर्तमान में राष्ट्रवाद” विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।





























