waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
नगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयन

Uncategorized

एंटी करप्शन बरेली की टीम ने खनन विभाग के लिपिक को बीस हजार रुपये की रिशवत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया

पीड़ित की शिकायत के बाद एंटीकरप्शन टीम द्वारा रिश्वतखोर बाबू को पकड़ा गया

Janta Aur Janadesh

एंटी करप्शन का एक्शन : खनन विभाग के लिपिक को 20000 रिश्वत लेते दबोचा, अधिकारी ने मांगे थे तीन लाख
Giraftar steno shahrukh

(फसी उर रहमान बेग) मुरादाबाद। एंटी करप्शन बरेली की टीम ने खनन विभाग के लिपिक को बीस हजार रुपये की रिशवत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि लखनऊ से खनन का आदेश कराने के बावजूद खनन विभाग के अधिकारी ने स्वीकृति देने की एवज में तीन लाख रुपये की मांग की थी। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया है।

अपराध शाखा और पीड़ितो की शिकायत के बाद आख़िरकार कैसे लगे रिश्वतखोरी पर लगाम

किसान रफी ने खनन करने के लिए नियमीनुसार आवेदन किया था, जिसके बाद उसे सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एनओसी जारी कर दी गई थी। किसान का कहना है कि एनओसी लेकर वह खनन अधिकारी राहुल सिंह के पास पहुंचा और स्वीकृति जारी करने का अनुरोध किया। रफी का आरोप है विभाग द्वारा लगातार टालमटोल करते रहे। पिछले कई महीने से खनन विभाग के चक्कर लगा रहा था। खनन अधिकारी राहुल सिंह पर पीड़ित किसान रफी ने आरोप लगाया कि उन्होंने तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि पैसे उनके कार्यालय के लिपिक शाहरुख को देने पर स्वीकृति लेटर जारी कर दिया जाएगा। किसान ने परेशान होकर एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई। एंटी करप्शन टीम ने प्लानिग तय की और किसान को अवगत करा दिया। इस बीच किसान ने बीस हजार रुपये देने की बात कर ली। खनन अधिकारी के मुताबिक उसने कार्यालय में तैनात शाहरुख को पांच सौ के चालीस नोट दे दिए। नोट पर एंटी करप्शन टीम ने केमिकल लगाकर दिया था। दोपहर करीब सवा बारह बजे किसान से नोट लेकर गिनने के दौरान एंटी करप्शन विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी शाहरुख को सिविल लाइंस थाने लेकर आयी औक जरूरी लिखा-पढ़ी करके बरेली ले गई है। हैरानी की बात यह है कि एंटी करप्शन विभाग की कार्रवाई बढ़ने के बाद भी सरकारी विभागों में घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!