उत्तरप्रदेशमुरादाबाद
कटघर पुलिस द्वारा 19 जनवरी को थाना कटघर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिरसा इनायतपुर उर्फ दौडभाग में दो पक्षों के मध्य हुए झगड़े, फायरिंग की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद
पुलिस द्वारा फायरिंग की घटना में शामिल लोगों से तीन अवैध तमंचे,दर्जनभर जिंदा कारतूस बरामद किए गए





























♦ 21 जनवरी को थाना कटघर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिरसा इनायतपुर उर्फ दौडभाग में दो पक्षों के मध्य पूर्व विवाद को लेकर झगड़े व फायरिंग की घटना हुई । प्रकरण का संज्ञान लेकर उ0नि0 दीपक चौहान चौकी प्रभारी पंडितनंगला द्वारा थाना कटघर पर मु0अ0सं0-33/2025 धारा-191(2)/191(3)/190/352/351(3)/109(1) बी0एन0एस0 2023 व 7 क्रिमिनल लॉ एमेन्डमेन्ट एक्ट बनाम नाजिल आदि पंजीकृत कराया l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशन में, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कटघर, मुरादाबाद के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 21.01.2025 को थाना कटघऱ पुलिस द्वारा प्रकरण से सम्बन्धित अभियुक्त 1-अरमान अली पुत्र अफसर अली निवासी सिरसा इनायतपुर उर्फ दौडभाग थाना कटघर जनपद मुरादाबाद, 2-फैसल उर्फ रेवडी पुत्र वसीम निवासी पंडित नगला थाना कटघर जनपद मुरादाबाद, 3-समीर पुत्र शफीक निवासी सिरसा इनयातपुर उर्फ दौड़बाग थाना कटघर जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किये गये,। बताते चलें कि किसी पुराने मुक़दमे में फैसला आने के बाद कम उपरोक्त दौड़ भाग क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों पक्षों द्वारा आपस लड़ाई के बाद फायरिंग की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही कटघर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था,जिसपर SSP मुरादाबाद ke निर्देश पर कटघर पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे अवैध तमंचे,जिंदा कारतूस पुलिस द्वारा बरामद कर गिरफ्तारी की गई l
