FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
देहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षीनैशनल सोशल आर्गेनाइजेशन (एन एस ओ) के हेड आफिस स्थित गुजराती स्ट्रीट, व्हाइट हाउस में कायदे मिल्लत डॉ० अब्दुल जलील फरीदी की पुण्य तिथि पर एक बेठक सम्पन्नप्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील पर अमल करना सच्ची देशभक्ति:मिर्ज़ा अरशद बेगशाहजहाँपुर में स्थित टाउन-हॉल, नगर निगम कार्यालय के सामने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ भारी विरोध

उत्तरप्रदेशसम्भल (भीम नगर)

संभल जिले की पुलिस चौकी में इरफान की मौत ,परिजनों ने लगाया पुलिस पर हत्या का आरोप

पुलिस ने युवक की हत्या की, सांसद जिया उर रहमान बर्क,दोषी पुलिस वालो पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

Janta Aur Janadesh

Oplus_131072मोहम्मद यूसुफ(क्राइम रिपोर्टर)।                           वैसे तो पुलिस अभिरक्षा में मजलूमों की मौत का सिलसिला कोई अचंभे की बात नहीं है l योगी जी की पुलिस अब अपराधों को छोड़कर,लोगों को उधार या फिर झूठे आरोपों पे ही आम लोगों पर अत्याचार करने से बाज नहीं आ रही है l घटना संभल के नखासा थाने के राय सत्ती चौकी की है,एक युवक के खिलाफ आपसी लेनदेन को लेकर पुलिस से शिकायत की जाती है,चौकी के चार पुलिसवाले,एक दरोगा ,आरोप लगने वाले इरफान के घर आते है और उसे जबरन चौकी खींचकर ले जाते है,कुछ घंटे बात परिजनों को सूचना मिलती है कि इरफान की पुलिस चौकी में मौत हो गई l

Oplus_131072

परिजनों का आरोप – पुलिस के टॉर्चर करने से मौत हुई। परिजनों का पुलिस चौकी पर हंगामा। रुपयों के लेनदेन में पुलिस, इरफान को चौकी पर लाई थी।

संभल SP कृष्ण बिश्नोई ने कहा–

“इरफान को जब पूछताछ के लिए लाया गया तो उसका बेटा भी साथ था। उसने तबियत खराब होना बताया। पुलिस चौकी पर ही इरफान ने दवाई खाई। अचानक जमीन पर गिर पड़ा। परिजन हॉस्पिटल ले गए। रास्ते में मौत हो गई। इरफान हार्ट का मरीज था। संभवतः हार्टअटैक से मौत हुई” sp कृष्ण बिश्नोई की बात पर अगर मान भी लिया जाए तो क्या किसी को डरा,धमकाने की वजह अगर किसी व्यक्ति की मौत हो भी जाती है तो वह क्या अपराधिक श्रेणी में नहीं आता l और अगर आता है तो उन पर कार्रवाई होना लाज़िम है,कही ऐसा तो नहीं क्योंकि हत्या के जिम्मेदार उनकी पुलिस है,इसलिए उनके खिलाफ तुरंत एक्शन नहीं लिया गया l मृतक इरफान जिसकी हत्या का आरोप परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाया गया है उस पर निष्पक्ष जांच होना चाहिए l

मानवता के आधार पर साफ हो गया कि युवक की मौत पुलिस टॉर्चर का ही नतीजा है,आम आदमी को पुलिस अचानक घर से उठा ले जाए,जाहिर है उसको हार्ट अटैक भी आ सकता है,जिसकी वजह से ऐसे हालात बने उन पर अपराध बनता है

मृतक एक गरीब पल्लेदार और बिना अपराधिक छवि वाला मजलूम इंसान था जो अपने पीछे 3 मासूम बच्चे,और एक पत्नी बेवा हो गई l सच तो यह कि एक परिवार का व्यक्ति अपने लिए जरूर अकेला होता है l लेकिन अपने परिवार के लिए पूरा संसार होता है,जिसके दुनिया से जाने के बाद लोग बदल जाते है,उसके परिवार के लिए उसकी कमी कभी पूरी नहीं होती,nishpaksh जांच होना चाहिए और अगर जांच में अगर पुलिस ही  दोषी पाए जाए तो मानवता के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए l


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!