FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
बकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षीनैशनल सोशल आर्गेनाइजेशन (एन एस ओ) के हेड आफिस स्थित गुजराती स्ट्रीट, व्हाइट हाउस में कायदे मिल्लत डॉ० अब्दुल जलील फरीदी की पुण्य तिथि पर एक बेठक सम्पन्नप्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील पर अमल करना सच्ची देशभक्ति:मिर्ज़ा अरशद बेगशाहजहाँपुर में स्थित टाउन-हॉल, नगर निगम कार्यालय के सामने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ भारी विरोधबिलारी में पीएमश्री स्कूल का जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल, जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री शक्ति दुबे द्वारा निरीक्षणपुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं एस एसपी के संयुक्त कचहरी परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल का उद्घाटनजिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्नस्वामी नारदानन्द ऋषि आश्रम में आज 117 वां भंडारा संपन्न .

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

बकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम 

भाजपा नेता एवं जिलाध्यक्ष भारतीय जनता मजदूर संघ आफ़ताब ने जनपदवासियों से की सहयोग की अपील

Janta Aur Janadesh

 

 

 

 

 

 

 

 

सलमान यूसुफ,मुरादाबाद। पाकबड़ा भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष एवं पाकबड़ा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल महामंत्री आफ़ताब आलम ने आगामी बकरा ईद (ईद-उल-अजहा) के पावन अवसर पर जनपद मुरादाबाद, प्रदेशवासियों तथा नगर पंचायत पाकबड़ा की सम्मानित जनता से आपसी भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। आफ़ताब आलम ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व त्याग, बलिदान, प्रेम, मानवता और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग इस पवित्र पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारे का वातावरण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए सभी लोग नमाज केवल निर्धारित इबादतगाहों और मस्जिदों में ही अदा करें। सार्वजनिक स्थलों, सड़कों अथवा अन्य खुले स्थानों पर नमाज अदा करने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। जिलाध्यक्ष आफ़ताब आलम ने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कचरे और अवशेषों का उचित निस्तारण किया जाए तथा नगर पंचायत और प्रशासन के स्वच्छता अभियान में सहयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि हमारी एकता और आपसी सम्मान ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। अंत में भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी आफ़ताब आलम ने समस्त जनपदवासियों, प्रदेशवासियों तथा नगर पंचायत पाकबड़ा की जनता को बकरा ईद की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दें।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!