waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
रामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँग

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

नैशनल सोशल आर्गेनाइजेशन (एन एस ओ) के हेड आफिस स्थित गुजराती स्ट्रीट, व्हाइट हाउस में कायदे मिल्लत डॉ० अब्दुल जलील फरीदी की पुण्य तिथि पर एक बेठक सम्पन्न

फिरोज़ खाँ ने बताया कि डॉ फरीदी एक अखबार भी निकाला करते थे जिसका नाम “क़ाईद” था

Janta Aur Janadesh

 

(फसी उर रहमान बेग) मुरादाबाद। नैशनल सोशल आर्गेनाइजेशन (एन एस ओ) के हेड आफिस स्थित गुजराती स्ट्रीट, व्हाइट हाउस में कायदे मिल्लत डॉ० अब्दुल जलील फरीदी की पुण्य तिथि पर एक बेठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के उपाध्यक्ष शफात अहमद खाँ तथा संचालन महासचिव मुसर्रत हफीज़ (एड.) ने किया।

श्रद्धांजली अर्पित बैठक में मरहूम डॉ. फरीदी को एसाले सवाब पहुंचया गया व खिराजे अक़ीदत पेश की। संगठन के अध्यक्ष मिर्जा अरशद बेग ने डॉ फरीदी साहब की शख्सियत व खिद‌मात पर रोशनी डालते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन ह्रदय विशेषज्ञ थे वह दिन के शुरू मे लोगों का मुफ़्त इलाज किया करते थे इसके अलावा फरीदी साहब एक बहुत महान नेता भी थे। फिरोज़ खाँ ने बताया कि डॉ फरीदी एक अखबार भी निकाला करते थे जिसका नाम “क़ाईद” था। दलित नेता काशिराम् उन्हे अपना गुरु मानते थे। आज ही के दिन सन 1974 को उनका निधन हुआ था उनके निधन मे मुरादाबाद से बड़ी तादाद में लोग उन्हे कांधा देने पहुंचे थे।

मुरादाबाद के वरिष्ठ नेता व लोकतंत्र रक्षक सैनानी बाबर खाँ भी पूर्व मुख्यमन्त्री हेमवती नंदन बहुगुणा के साथ उनके अंतिम सफर में काँधा देने लखनऊ पहुंचे थे।

हाल ही में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं पत्रकार मासूम मुराराबादी द्वारा लिखी गयी पुस्तक जो डॉ० फरीदी की जीवनी पर आधारित है, वह संगठन के पदाधिकारियों को पेश की गयी जबकि कई दूसरो किताबें एक-एक फूल के साथ सभी को वितरित की गई, यह कहकर कि मुरादाबाद के नये जिलाधिकारी ने गत दिनों में लोगों को यह प्रेणा दी है कि वे लोगों को गुलदस्ता न देकर एक किताब व एक फूल पेश किया करें ताकि प्लास्टिक और वेसटेज से बचा जा सकें। बैठक में शफात अहमद खाँ, मौ० माजिद, मोहम्मद मोअज्जम, जाहिद हुसैन, मालक फिरोज़ उद्दीन, मसर्रत हफीज हकीम रेहान अतीक, फिरोज खाँ, सफदर नियाजी, मिर्जा अरशद बेग तथा हारून मिर्जा आदि मिर्जा आदि मौजूद रहे।।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!