waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयनवरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ प्रेस क्लब में हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गयाइमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजनउत्तर प्रदेश में विकास की चौतरफा आंधी चल रही है भूपेंद्र चौधरी,पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्रीपत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के लिए जल्द ऐप होगा जारी : हसीब सिद्दीकीशहीदों की याद में तरासिरसी सादात साल्हेआयोजित

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

विपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षी

Janta Aur Janadesh

 

फसी उर रहमान बेग,मुरादाबाद में आयोजित 120 वें भंडारे में अध्यक्ष बाबा संजीव आकांक्षी में मंगल चिंतन में कहा की निरंतर परोपकार एवं जन कल्याण के कार्य में लगा हुआ साधारण मनुष्य भी विपरीत परिस्थितियों में विचलित नहीं होता, क्योंकि जो मनुष्य सदाचारी परोपकारी और समाज सेवा में लगा रहता है, अन्य मनुष्यों के मुकाबले उसका मनोबल कहीं अधिक और कई गुना सशक्त होता है.

 

निरंतर परोपकार की भावना से सद्कर्म और जनता का कल्याण करने वाले व्यक्ति पर परमात्मा की अदृश्य दृष्टि निरंतर बनी रहती है और यह अदृश्य दृष्टि ही परमात्मा की कृपा के रूप में उसके साथ चलती है.

जीवन में आने वाली विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी ऐसे व्यक्ति का न तो मनोबल टूटता है न ही वह विचलित होता है. परोपकारी व्यक्ति के जीवन में यदि कोई कष्ट आता भी है तो वह भी क्षणिक ही होती है. ऐसे व्यक्ति के जीवन में बाधाएँ अधिक समय तक ठहर नहीं पातीं.

सदाचारी- परोपकारी मनुष्य केवल अपने जीवन का ही उद्धार और उन्नति नहीं करता, अपितु उसके संपर्क में आने वाले सभी लोग सन्मार्ग पर चलकर आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति करते हैं.

आज के आयोजन में बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा कि शीघ्र ही आश्रम से जुड़े सभी भक्तों के साथ बैठकर एक बड़े आयोजन पर चर्चा करके मूर्त रूप प्रदान किया जाएगा.

निरंतर चल रहे रसोई भंडारे के 120 का अंक पूरा करना जहां एक और भगवत कृपा से संभव हुआ है वहीं दूसरी ओर सभी का सात्विक मन से निरंतर जुड़े रहना भी इस आयोजन की इतनी बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण योगदान है.

आज के मंगल चिंतन में सभी के प्रति आभार पंकज शर्मा ने किया. आज की आयोजन में प्रमुख रूप से प्रमोद रस्तोगी, डॉक्टर बृजपाल सिंह यादव, प्रत्यूष यादव, डॉक्टर सत्यवीर चौहान, प्रशांत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अमित कृष्णात्रेय, राघव शर्मा, नीरज मित्तल आदि उपस्थित रहे.


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!