FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयनवरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ प्रेस क्लब में हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गयाइमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजनउत्तर प्रदेश में विकास की चौतरफा आंधी चल रही है भूपेंद्र चौधरी,पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्रीपत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के लिए जल्द ऐप होगा जारी : हसीब सिद्दीकीशहीदों की याद में तरासिरसी सादात साल्हेआयोजितसम्भल में सपा मुखिया का जन्मदिन,धूमधाम से मनाया गया

उत्तरप्रदेश

सिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयन

मास्टर नदीम अब्बास बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि, मेधावी, अनुशासित एवं अत्यंत परिश्रमी छात्र रहे हैं।

Janta Aur Janadesh

Mohammad Yusuf( Sirsi)जनपद संभल के कस्बा सिरसी मोहल्ला शर्की सादात के निवासी, युवा शिक्षाविद् एवं शिक्षक मास्टर नदीम अब्बास का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लोअर PCS की मुख्य परीक्षा (Main Examination) के लिए चयन होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

नदीम अब्बास ने शुरुआती शिक्षा क्लास 1st से 12th तक आई एम इंटर कालेज सिरसी में हासिल की जबकि ग्रेजुएशन सिरसी सादात पीजी कॉलेज से किया।

मास्टर नदीम अब्बास बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि, मेधावी, अनुशासित एवं अत्यंत परिश्रमी छात्र रहे हैं। सीमित संसाधनों और अनेक कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। कठिन संघर्ष, निरंतर परिश्रम, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि कठिनाइयाँ केवल व्यक्ति की परीक्षा लेती हैं, लेकिन मजबूत इरादे सफलता का मार्ग अवश्य प्रशस्त करते हैं।

वर्तमान में मास्टर नदीम अब्बास जनपद संभल के असमोली स्थित एक प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम विद्यालय में प्रधानाचार्य (Principal) के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इससे पूर्व वे उत्तर प्रदेश के संभल एवं अलीगढ़ जनपदों तथा हरियाणा के झज्जर जनपद स्थित विभिन्न CBSE विद्यालयों में प्रधानाचार्य (Principal) के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। अपने कुशल नेतृत्व, अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने शिक्षा जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

नौकरी की व्यस्तताओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन तैयारी करना आसान नहीं होता, किंतु उन्होंने अपने उत्कृष्ट समय-प्रबंधन, अथक परिश्रम और अटूट इच्छाशक्ति के बल पर यह सफलता अर्जित कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा मुख्य परीक्षा एवं अंतिम चयन के लिए शुभकामनाएँ एवं दुआएँ दीं।

मास्टर नदीम अब्बास की यह सफलता सिरसी सादात ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद संभल के लिए गर्व का विषय है। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे मुख्य परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतिम चयन प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!