FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयनवरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ प्रेस क्लब में हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गयाइमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजनउत्तर प्रदेश में विकास की चौतरफा आंधी चल रही है भूपेंद्र चौधरी,पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्रीपत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के लिए जल्द ऐप होगा जारी : हसीब सिद्दीकीशहीदों की याद में तरासिरसी सादात साल्हेआयोजितसम्भल में सपा मुखिया का जन्मदिन,धूमधाम से मनाया गया

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

शाहजहाँपुर में स्थित टाउन-हॉल, नगर निगम कार्यालय के सामने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ भारी विरोध

घटना में शामिल नगर निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी, संबंधित ठेकेदार व अन्य लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई

Janta Aur Janadesh

 

फसी उर रहमान बेग ( जनता और जनादेश)।     23 मार्च को प्रातः 3 बजे रात के अंधेरे में शाहजहाँपुर में स्थित टाउन-हॉल, नगर निगम कार्यालय के सामने 1972 से स्थापित काकोरी के अमर शहीदों रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशन सिंह की प्रतिमाओं को सौंदर्याकरण व सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया।

काकोरी-ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन कमेटी इस घटना पर अपना विरोध प्रकट करती है। 23 मार्च शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहादत दिवस है। ऐसे ऐतिहासिक दिवस पर काकोरी ऐक्शन के महानायकों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने और अपमानजनक ढंग से उनकी फेंक देने की कार्रवाई बेहद ही निंदनीय है। यह नगर निगम के कर्मचारियों की संवेदनहीनता और घटिया मानसिकता का परिणाम है। दरअसल यह सरकार की उस कुत्सित मानसिकता को ही उजागर करता है जो आजादी आंदोलन की क्रांतिकारी धारा के क्रांतिकारियों के विचारों व प्रतिमाओं से भी भयग्रस्त है। काकोरी-ऐक्शन के सेनानियों रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान व रोञ्चन सिंह आदि ने क्रांतिकारी आंदोलन को मजबूत करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

लेकिन आज के दौर में शासन-प्रशासन द्वारा इन क्रांतिकारी शहीदों का अपमान व उन्हें किसी भी तरीके से नजरअंदाज करने की नापाक कोशिशें देखने को मिल रही हैं। आज जब पूरा देश एक उच्च चरित्र, उन्नत संस्कृति व आदर्श के संकट से जूझ रहा है, ऐसी स्थिति में जहाँ होना चाहिए कि आम जनमानस इन शहीदों के जीवन चरित्र और आदर्श से सीख लेकर देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करे और तमाम कुरीतियों, अन्याय व अत्याचार का विरोध करते हुए क्रांतिकारियों की आवाज बनकर एक उन्नत समाज का निर्माण करे, इस सोच के विपरीत सत्ता में बैठे लोग उनकी यादों को मिटाने का प्रयास व उनको शिक्षा के पाठ्यक्रमों से निकालने का षडयंत्र बहुत तेजी से कर रहे हैं। ये हमारे समाज की विडंबना है। देश की आजादी आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शहीदों के प्रति इस तरह का अपमानजनक व्यवहार अक्षम्य है। रात के अंधेरे में स्मार्ट सिटी और स्मार्ट रोड बनाने की आड़ में प्रतिमा को बुलडोजर द्वारा तोड़ना और प्रतिमाओं को मलवे में तब्दील करने की घटना देश के आम जनमानस को स्वीकार नहीं है।

काकोरी-ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन कमेटी माँग करती है:

1-शहीदों की प्रतिमाओं को सम्मानपूर्वक पुनः उसी जगह तत्काल स्थापित किया जाये।

2- इस घटना में शामिल नगर निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी, संबंधित ठेकेदार व अन्य लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना का दोहराव ना हो सके।

भवदीय,

विजयपाल सिर औरंगजेब, सत्यपाल सिंह, रंजन नंदा, शराफत उसैन साहिल शम्सी, संतोष, कपिला कु. फ़िरोज़ खान, मो० गौरी आदि


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!