FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
यूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

सिरसा ग्राम में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग

कटघर पुलिस मौके पर पहुंची,आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,फायरिंग का वीडियो सामने के बाद पुलिस द्वारा की गई दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई

Janta Aur Janadesh

ग्राम दौड़ भाग की घटना का फाइल फोटो
Oplus_131072

फसी उर रहमान बेग (संपादक)।                 मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़ भाग गांव में पुराने मुकदमे में फैसला करने को लेकर एक ही समुदाय को दो पक्ष आमाने सामने आ गए। दोनों तरफ से छत से पथराव हुआ। साथ ही 5 राउंड फायरिंग की गई। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने 10 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कटघर थाना क्षेत्र में सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़ भाग गांव के रहने वाले चांद बाबू और अफसर अली में पुराने किसी मुकदमे को लेकर रंजिश चली आ रही है। दोनों के घर भी आमने सामने हैं। पुराने मुकदमे में फैसला करने को एक पक्ष पर दबाब बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर रविवार की शाम करीब 5 बजे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से घरों की छत से पथराव शुरू हो गया। चांद बाबू ने अफसर अली के घर पर पथराव और देसी तमंचे से करीब पांच राउंड फायरिंग की। इस घटना का पूरा वीडियो सामने आया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक बेखौफ होकर छत से फायरिंग कर रहे हैं। फायरिंग में अफसर अली का बेटा सलीम घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सलीम को उपचार के लिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया की मामले में पुलिस की और से नाजिल, फरमान, साजिम, अरमान अली, सलमान, अरबाज, समीर, चांद शाने आलम, सुभान अली, रेवड़ी और एक अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 191(2), 191(3), 190, 352, 351(3), 109(1) आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932, 7 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को गठित कर दिया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!