meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

Uncategorized

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का चुनावी नामांकन रद्द करने की तैयारी

बीजेपी ने आगे कहा, हमारी आपत्तियों और साक्ष्यों पर विचार किया जाए और AAP उम्मीदवार केजरीवाल का नामांकन खारिज किया जाए.

Janta Aur Janadesh

Arvind Kejriwal (Ex CM)Govt of Delhi
रद्द हो सकता है नामांकन

फसी उर रहमान बेग l नई दिल्ली चुनाव के बीच बीजेपी ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के नॉमिनेशन पर सवाल उठाए है. बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल ने अपने नामांकन पत्र में FIR से लेकर आय तक छिपाई है. बीजेपी ने केजरीवाल को चार ऑब्जेक्शन उठाए हैं. इस मामले में निर्वाचन अधिकरी के दफ्तर में आपत्तियां रद्द करने को लेकर बहस चल रही है.

अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी से नई दिल्ली सीट से नामांकन पत्र जमा किया है. केजरीवाल इस सीट से 2013, 2015 और 2020 में चुनाव जीत चुके हैं. वे चौथी बार नई दिल्ली सीट से मैदान में हैं. इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित से हैं. प्रवेश के पिता साहिब सिंह वर्मा और संदीप की मां शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं.

नई दिल्ली सीट हाई प्रोफाइल बन गई है. इस बीच, रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष यह आपत्ति बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की तरफ से दर्ज कराई गई है.

 

ऑब्जेक्शन 1: अरविंद केजरीवाल पर चार एफआईआर दर्ज हैं. उन्होंने यह जानकारी छुपाई है. ऑब्जेक्शन 2: अरविंद केजरीवाल का तीन जगह लाइव वोट है. ऑब्जेक्शन 3: अरविंद केजरीवाल ने अपनी आय को छिपाया है. ऑब्जेक्शन 4: केजरीवाल ने जिस नंबर से एनरोल किया है, वो नंबर ही नहीं है.

प्रवेश वर्मा के अधिकृत प्रतिनिधि संकेत गुप्ता ने दावा किया कि केजरीवाल ने जो हलफनामा जमा किया है, उसमें कई जानकारियों को छिपाया गया है. केजरीवाल ने जानबूझकर अपने हलफनामे में गलत जानकारी दी है ताकि मतदाताओं को गुमराह किया जा सके.बीजेपी ने कहा, केजरीवाल ने साल 2019-20 में अपनी कुल आय 157823/- रुपये दिखाई है, जो लगभग 13152/- रुपये प्रति माह है. उसके बाद वर्ष 2021-22 में उन्होंने 162976/ रुपए सालान आय बताई, जो 13581/- प्रति माह होती है. साल 2022-23 में उन्होंने167066 रुपए सालाना आय बताई, जो 13922 रुपए प्रति माह होता है.

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!