meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

Uncategorized

महाकुंभ संगम में भगदड़ के बाद सीएम योगी का पहला बयान- कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, स्थिति अब नियंत्रण में है,सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर

प्रयागराज में महाकुंभ में बुधवार की सुबह भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने कहा कि स्थिति गंभीर नहीं है और घायलों का इलाज किया जा रहा है

Janta Aur Janadesh

 

                                  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश

फसी उर रहमान बेग ( महाकुंभ)।                         उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में भगदड़ की घटना के बाद बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है l

                             मेले में भगदड़ के बाद shanti

संगम में भगदड़ से राजनीतिक महौल काफी गरमा गया है। हादसे के तुरंत बाद विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। शुरूआत में कुछ मौतों की भी खबरें आयी थी लेकिन बाद में वह अफवाह निकली। अब सीएम योगी का महा कुंभ में मची भगगड़ पर बयान आया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में भगदड़ की घटना के बाद बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में हैl

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगदड़ के बाद सुबह से पीएम मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उन्हें 4 बार फोन किया और वह लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई।

योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में लिखा, “महाकुंभ-2025, प्रयागराज, प्रिय श्रद्धालुओं, कृपया अपने निकटतम घाट पर पवित्र स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। कृपया प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।”

  1. उन्होंने यह भी कहा कि संगम के सभी घाटों पर स्नान हो रहा है। सीएम ने कहा, “अफवाहों पर ध्यान न दें।” यह तब हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना का संज्ञान लिया है और लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी केंद्र से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

महाकुंभ में भारी वाहनों का प्रवेश बंद

इस बीच, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी ने बुधवार को सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे महाकुंभ में भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति के बाद संगम घाट पर स्नान करने पर जोर न दें। रामभद्राचार्य जी ने खुद बनाए गए एक वीडियो में श्रद्धालुओं से अपने शिविरों को न छोड़ने का आग्रह किया।

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी ने कहा, “मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि चूंकि आज प्रयागराज में भारी भीड़ उमड़ी है, इसलिए वे केवल संगम घाट पर ही पवित्र स्नान करने पर जोर न दें। अभी उन्हें अपने शिविरों को छोड़कर अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।” विभिन्न अखाड़ों ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने निकटतम घाट पर ही पवित्र स्नान करें।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!