waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
मुंबई में रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ठा. रामवीर सिंहसत्ता मे बने रहने की जिद मे लोकतंत्र की हत्या कर रही है मोदी सरकार :मुहम्मद अहमद सलमान यूसुफ बने आईरा ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के मुरादाबाद मंडल महासचिवरामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफी

उत्तरप्रदेशसम्भल (भीम नगर)

जनपद संभल के सिरसी निवासी DIG जमाल ताहा को राष्ट्रपति तटरक्षक अवॉर्ड से नवाजा गया

दिल्ली में डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित

Janta Aur Janadesh

 

मोहम्मद यूसुफ (क्राइम रिपोर्टर)।                       जनपद संभल के नगर सिरसी निवासी डीआईजी जमाल ताहा को राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 फरवरी को दिल्ली में यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें प्रदान किया। इस सम्मान की घोषणा 27 जनवरी 2024 को की गई थी। जमाल ताहा के इस उपलब्धि पर सिरसी में खुशी का माहौल है। उनके सम्मान पर परिवार, मित्र और स्थानीय लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। अली शहजाद ने कहा कि जमाल ताहा ने हमारे सिरसी का नाम रोशन किया है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। एडवोकेट मोहम्मद आदिल ने कहा कि जमाल ताहा ने जनपद संभल ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से हम सभी गौरवान्वित हैं। जमाल के परिजन हुसैनुल बथा के घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। डीआईजी जमाल ताहा भारतीय तटरक्षक बल में एक उच्च पदस्थ अधिकारी हैं। उनके उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित राष्ट्रपति तटरक्षक पदक प्रदान किया गया है।बताते चले कि जमाल ताहा को राष्ट्रपति तटरक्षक अवॉर्ड मिलना,संभल के ही नहीं देश के लिए एक गौरव की बात है,जिसपे सिरसी वासियों को हमेशा गौरव रहेगा l

                  मोहम्मद यूसुफ
                          क्राइम रिपोर्टर
                      जनता और जनादेश

9997524688,9058079813

 

 

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!