जनपद संभल के सिरसी निवासी DIG जमाल ताहा को राष्ट्रपति तटरक्षक अवॉर्ड से नवाजा गया
दिल्ली में डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित


मोहम्मद यूसुफ (क्राइम रिपोर्टर)। जनपद संभल के नगर सिरसी निवासी डीआईजी जमाल ताहा को राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 फरवरी को दिल्ली में यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें प्रदान किया। इस सम्मान की घोषणा 27 जनवरी 2024 को की गई थी। जमाल ताहा के इस उपलब्धि पर सिरसी में खुशी का माहौल है। उनके सम्मान पर परिवार, मित्र और स्थानीय लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। अली शहजाद ने कहा कि जमाल ताहा ने हमारे सिरसी का नाम रोशन किया है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। एडवोकेट मोहम्मद आदिल ने कहा कि जमाल ताहा ने जनपद संभल ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से हम सभी गौरवान्वित हैं। जमाल के परिजन हुसैनुल बथा के घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। डीआईजी जमाल ताहा भारतीय तटरक्षक बल में एक उच्च पदस्थ अधिकारी हैं। उनके उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित राष्ट्रपति तटरक्षक पदक प्रदान किया गया है।बताते चले कि जमाल ताहा को राष्ट्रपति तटरक्षक अवॉर्ड मिलना,संभल के ही नहीं देश के लिए एक गौरव की बात है,जिसपे सिरसी वासियों को हमेशा गौरव रहेगा l

क्राइम रिपोर्टर
जनता और जनादेश
9997524688,9058079813





























