waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
रामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँग

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

संभल के बाद अब मुरादाबाद की बारी,एक पर पाबंदी,दूसरे की तैयारी

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों एवं अन्य हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद लग सकती हे आयोजन पर पाबंदी

Janta Aur Janadesh

(मोहम्मद यूसुफ)क्राइम डेस्क, मुरादाबाद 

संभल के बाद अब मुरादाबाद में भी नेजा मेला नहीं लगने दिया जाएगा। वर्षों से चली आ रही गलत परंपरा का हिंदुवादी संगठनों ने विरोध कर दिया है। लिहाजा जिला प्रशासन ने भी सख्त कदम उठाया है। जिला प्रशासन के मुताबिक गलत परंपरा को कहीं पर भी छोड़ा जा सकता है।

यहां बता दें कि मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के थांवला गांव के मोहल्ला पड़ाव में सय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह है। इसी दरगाह पर सदियों से नेजा मेला लगता चला आ रहा है। इस वर्ष आगामी दो अप्रैल से नेजा मेला शुरू होना प्रस्तावित है। तीन दिन पहले ग्राम पंचायत थांवला की ओर से बारह लाख रुपये में नीलामी करके नेजा मेला की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मुरादाबाद के थांवला गांव के मोहल्ला पड़ाव में पहले से ही संभल के बाद नेजा मेला लगने की परंपरा चली आ रही है। बहरहाल संभल में लगने वाला नेजा मेला शांति व्यवस्था के मददेनजर निरस्त कर दिए जाने के बाद बुधवार को बिलारी में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने एसडीएम से मांग कि सोमनाथ के मंदिर पर हमला कर लूटपाट करने वाले सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में थांवला गांव में नेजा मेला लगता है।

किसी भी देशद्रोही की याद में कोई मेला नहीं लगना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में हिंदू जागरण मंच के सिद्धार्थ शेखर, नितुल सिरोही, सनातन जागरण मंच के सचिन कुमार, मुनेंद्र कुमार और राजीव शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के विनोद सिंह, होली कमेटी के रामनिवास शर्मा, भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता और नवैनी मंडल अध्यक्ष पारस शर्मा आदि मुख्य थे।

इतिहास गवाह है, सती प्रथा से लेकर तमाम तरह की गलत परंपराओं का समाज ने बहिष्कार किया है। ठीक उसी तरह से अगर मुरादाबाद जिले मोहल्ला पड़ाव में किसी देशद्रोही की याद में मेला लगने की गलत परंपरा चली आ रही है तो उसकी अनुमति कैसे दी जा सकते हैं। हालांकि अभी तक मेला लगाने की अनुमति किसी ने मांगी नहीं है।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!