FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
प्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षीनैशनल सोशल आर्गेनाइजेशन (एन एस ओ) के हेड आफिस स्थित गुजराती स्ट्रीट, व्हाइट हाउस में कायदे मिल्लत डॉ० अब्दुल जलील फरीदी की पुण्य तिथि पर एक बेठक सम्पन्नप्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील पर अमल करना सच्ची देशभक्ति:मिर्ज़ा अरशद बेगशाहजहाँपुर में स्थित टाउन-हॉल, नगर निगम कार्यालय के सामने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ भारी विरोधबिलारी में पीएमश्री स्कूल का जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल, जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री शक्ति दुबे द्वारा निरीक्षण

उत्तरप्रदेशसम्भल (भीम नगर)

संभल: अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या और दुष्कर्म का आरोप

योगी सरकार की अपराधियों के खौफ बुलडोजर योजना का भी खौफ नहीं,बेदर्द लोग अबला की जिंदगी के साथ अमानवीय हरकत करके उसे मौत के घाट उतार देते है,मृतिका के परिवार वालों का आरोप पहले बलात्कार हुआ,फिर उनकी बहन की हत्या की गई

Janta Aur Janadesh

शाहीन जमाल/मोहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट : 

                पायल हॉस्पिटल असमोली घटना स्थल

संभल प्रभारी/क्राइम डेस्कट। असमोली थाना क्षेत्र के पायल अस्पताल में कार्यरत नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल संचालक व स्टाफ पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

*अस्पताल से फोन आया— “निकिता को चोट लगी है”*

मृतका के पिता अतर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी निकिता (24 वर्ष) पिछले चार महीने से पायल अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। 11 मार्च को अस्पताल से फोन आया कि निकिता को चोट लगी है और उसे ले जाएं। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल संचालक गंभीर हालत में निकिता को चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जा चुका था।

निकिता के भाई सतेंद्र ने बताया कि जब वे चौधरपुर पहुंचे तो निकिता की हालत बेहद नाजुक थी और वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। इलाज के दौरान 12 मार्च की देर शाम उसने दम तोड़ दिया। बताते चले कि योगी जी की जीरो टोलीलरेव्स नीति कर अंतर्गत,अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर,एनकाउंटर जैसी महायोजना संचालित है,बावजूद इसके महिलाओं,बेटियों के साथ क्रूरता के साथ उनके हत्या के जा रही है,पुलिस द्वारा  परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच जारी है और हत्या का राज़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी l

*सीसीटीवी फुटेज डिलीट, परिजनों को हत्या की आशंका*

13 मार्च की सुबह जब परिजन पायल अस्पताल पहुंचे और घटना की सच्चाई जानने का प्रयास किया, तो उन्होंने पाया कि घटना वाले दिन की एक घंटे की सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी गई थी।

इससे परिजनों का संदेह और गहरा गया कि निकिता के साथ दुर्व्यवहार किया गया और फिर उसे अस्पताल की दूसरी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई।

मृतका के भाई सतेंद्र का बयान

“हमें लगता है कि हमारी बहन के साथ गलत हुआ है। पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसे मारकर अस्पताल की ऊपरी मंजिल से फेंक दिया गया। हम इंसाफ चाहते हैं!”

*अस्पताल संचालक व स्टाफ पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप*

मृतका के भाई सतेंद्र ने अस्पताल संचालक सुभाष पाल, कंपाउंडर रियाज और जिशान के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मामला बताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी।

*पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार*

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना असमोली पुलिस के अनुसार”मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

जनता और जनादेश एक्सक्लूसिव


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!