FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
देहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षीनैशनल सोशल आर्गेनाइजेशन (एन एस ओ) के हेड आफिस स्थित गुजराती स्ट्रीट, व्हाइट हाउस में कायदे मिल्लत डॉ० अब्दुल जलील फरीदी की पुण्य तिथि पर एक बेठक सम्पन्नप्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील पर अमल करना सच्ची देशभक्ति:मिर्ज़ा अरशद बेगशाहजहाँपुर में स्थित टाउन-हॉल, नगर निगम कार्यालय के सामने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ भारी विरोध

उत्तरप्रदेश

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर पुन: भरवाने के लिए 1890 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा,सरकार द्वारा 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में दीवाली,होली पर निःशुल्क गैस सिलेंडर भरवाने की योजना शुरू की थी,जिसे सरकार हर साल की तरह प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र लोगों को निःशुल्क गैस सिलेंडर भरवाने के लिए,आज बजट जारी किया गया

Janta Aur Janadesh

फसी उर रहमान बेग, लखनऊ डेस्क।                                             (जनता और जनादेश) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार होली से पहले और रमजान के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर पुन: भरवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। होली के ठीक पहले बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर पुन: भरवाने के लिए 1890 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की।

क्या है डिटेल

एक बयान के मुताबिक, इस रकम का स्थानांतरण लखनऊ के लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जहां गैस कनेक्शन के लिए घूस देनी पड़ती थी, वहीं अब देश में 10 करोड़ परिवारों को ये सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई गई है तथा होली दीपावली पर गैस सिलेंडर भी मुफ्त दिया जा रहा है। उन्होंने कहा,”इस बार होली और रमजान एक साथ है, तो सभी लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा।”

करोड़ों परिवारों को फायदा

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि उज्ज्वला योजना को 2016 में शुरू किया गया था, जिसके तहत देशभर में 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिले तथा उत्तर प्रदेश में करीब दो करोड़ लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा, “2021 के चुनाव में हमने वादा किया था कि 2022 में सरकार बनने पर होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। तब से हर साल यह योजना चल रही है ताकि लोग पर्व और त्योहार अच्छे से मना सकें। इस बार होली और रमजान दोनों साथ हैं, इसलिए सभी को इसका लाभ मिलेगा।” मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह योजना गरीब माताओं को धुएं से बचाने के लिए शुरू की गई है और इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा। योगी ने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों और बेटियों के कल्याण के लिए संकल्पबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 22 लाख लड़कियों को पढ़ाई के लिए 25-25 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जबकि चार लाख लड़कियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई गई है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से लड़कियों की शादी के लिए एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

टीम: जनता और जनादेश

 

 

 

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!