waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शन

उत्तरप्रदेशसम्भल (भीम नगर)

संभल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह के कत्ल के कातिल अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर

मरने से पहले गुलफाम सिंह पुलिस के सामने बयान दे गए थे कि ,उनके पास तीन अज्ञात लोग आए थे,2 लोगो ने हाथ पकड़े ,तीसरे ने उनके पेट में इंजेक्शन लगा दिया,जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और अलीगढ़ के एक अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया

Janta Aur Janadesh

शाहीन जमाल

संभल /उत्तर प्रदेश (जनता और जनादेश)संभल जिले के जुनावाई इलाके के गांव दवथरा के प्रधान और वरिष्ठ बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की  हत्या का राज़ अभी तक न खुलने की वजह से पूरे इलाके में  दुख का माहौल ,परिवार पूरी तरह से गमगीन है, पुलिस हत्यारों का पता लगाने में लगी है l

जानकारी के अनुसार मृतक गुलफाम सिंह यादव गुन्नौर क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता थे।बीजेपी ने गुलफाम सिंह यादव  को 2004 में हुए उपचुनाव में गुन्नौर से तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव  के खिलाफ विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। 2016 में यादव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीजेपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने थे। बाद में उन्हें बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति समिति का सदस्य बनाया गया था।इसके बाद वो उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे।

यादव 1976 में आरएसएस के जिला  बदायूं जनपद में जिला महामंत्री के पद पर भी रहे थे। उनके बेटे दिव्य प्रकाश ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। फिलहाल गुलफाम सिंह यादव की मौत से बीजेपी नेताओं में शोक व्याप्त है। बताते चले कि मृतक गुलफाम सिंह यादव की हत्या होना,और अभी तक पुलिस के हाथ खाली होना,इस बात की और इशारा करता है कि बीजेपी नेता की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई,जिसका खुलासा करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है,हालत जो भी रहे ये बात तो पूरी तरह से सच है कि संभल ने भाजपा का एक ऐसा नेता खो दिया,जिसकी शायद ही भरपाई हो पाए,पुलिस हत्या के खुलासे में लगी है,जिसका जल्द खुलासा करना पुलिस के लिए भी एक चुनौती है l

टीम : जनता और जनादेश


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!