waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयनवरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ प्रेस क्लब में हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गयाइमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजनउत्तर प्रदेश में विकास की चौतरफा आंधी चल रही है भूपेंद्र चौधरी,पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्रीपत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के लिए जल्द ऐप होगा जारी : हसीब सिद्दीकीशहीदों की याद में तरासिरसी सादात साल्हेआयोजित

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

25 प्रतिशत टैरिफ ने उड़ा दी मुरादाबाद के निर्यातकों की नींद, बोले विदेशी खरीदारों ने डील की होल्ड

अध्यक्ष, मुरादाबाद एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन,नावेद खान ने कहा, मुरादाबाद में हजारों दस्तकार हो जाएंगे बेरोजगार,सरकार उठाए,सार्थक कदम

Janta Aur Janadesh

 

मुरादाबाद, जनता और जनादेश। 

वर्तमान में पीतल नगरी का निर्यात अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। अमेरिका के निर्यात में लगातार गिरावट हो रही है। एल्युमिनियम और स्टील पर लगे 25 प्रतिशत टैरिफ ने मुरादाबाद के निर्यातकों की नींद उड़ा दी है।

मुरादाबाद निर्यातक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा मुरादाबाद से सबसे ज्यादा मात्रा में निर्यात हो रहा है। ज्यादातर होम डेकोर के आइटम अधिक मात्रा में अमेरिका में निर्यात हो रहे है। उन्होंने बताया कि हर साल मुरादाबाद से साढ़े दस हजार करोड़ का निर्यात दुनियाभर में होता है, जिसमें अकेले अमेरिका में पांच हजार करोड़ रुपये का निर्यात हो रहा है। ऐसे में ज्यादातर बायर्स ने नये ऑर्डर होल्ड कर दिए है। क्योंकि एल्युमिनियम व स्टील पर बढ़े 25 प्रतिशत टैरिफ की बढ़ी कीमत बायर्स देने को तैयार नहीं है।

उनका कहना है कि 25 प्रतिशत बढ़े टैरिफ का खर्चा निर्यातक खुद भरें। ऐसे में बायर्स टैरिफ बढ़ने पर अपने आर्डर कैंसिल करा रहे हैं। इससे मुरादाबाद के हालात काफी खराब हो जाएंगे और बेरोजगारी बढ़ जाएगी। इसलिए सरकार को इसमें अपना दखल देना चाहिए। सरकार को चाहिए कि वह निर्यातकों के हित में कोई अच्छा कदम उठाए, जिससे पीतल नगरी के निर्यात में पहले जैसी तेजी आए।

अगर इसी तरह के हालात रहे तो मुरादाबाद में काम करने वाले मजदूर जो निर्यात फैक्ट्रियों में काम कर रहे हैं, वह बेरोजगार हो जाएंगे। मौजूदा समय में मुरादाबाद की ज्यादातर फैक्ट्रियों में जो भी आर्डर हैं, वह सभी एल्युमिनियम के ही हैं। लेकिन 25 प्रतिशत टैरिफ बढ़ने पर बायर्स ऑर्डर कैंसिल कर रहे हैं।

टैरिफ बढ़ने के बाद से बायर्स ने काफी ऑर्डर कैंसिल कर दिए हैं। कुछ बायर्स ने ऑर्डर होल्ड भी कर दिए हैं। निर्यात आइटमों की संख्या लगातार कम हो रही है। जिससे निर्यातकों को भरी क्षति हो रही है,श्री नावेद ने यह भी कहा कि अगर वक्त रहते सरकार ने आवश्यक कदम नहीं उठाए तो, मुरादाबाद का निर्यात इतना कम हो जाएगा कि हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे l बरहाल मौजूदा वक्त में 25 प्रतिशत लगने के बाद से ही आयातकों ने ऑर्डर्स होल्ड कर दिए है या फिर निरस्त जो कि निर्यातकों के लिए भारी नुकसान का सबब बनेगा l


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!