waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयनवरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ प्रेस क्लब में हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गयाइमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजनउत्तर प्रदेश में विकास की चौतरफा आंधी चल रही है भूपेंद्र चौधरी,पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

गौ आधारित खेती का ट्रेनिंग सेंटर बनेंगी गोशालाएं:अध्यक्ष,गौ शाला आयोग

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष,श्याम बिहारी गुप्ता ने ने कहा-गाय बचेगी तभी इंसान बचेगा; प्रति व्यक्ति एक गाय जरूरी

Janta Aur Janadesh

 

मुरादाबाद में आयोग के सदस्य एवं अध्यक्ष

सलमान यूसुफ ( उत्तर प्रदेश प्रभारी)

मुरादाबाद पहुचे उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने सोमवार को मुरादाबाद में कहा कि, गाय बचेगी तभी इंसान बचेगा। इसके लिए जरूरी है कि देश में प्रति व्यक्ति एक गाय हो। गौ आधारित कृषि ही भोजन से जहर को बाहर कर सकती है। रासायनिक खादों की वजह से एक तरफ किसान की लागत बढ़ रही है तो दूसरी और भोजन में जहर शामिल हो रहा है। इसलिए लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए इस बात की जरूरत है कि वो गौ आधारित खेती पर लौटें। बायोगैस प्लांट लगाकर बायोगैस बनाई जाए श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि, इसके लिए गो सेवा आयोग अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। यूपी में जितनी भी गोशालाएं हैं उन्हें गो आधारित खेती का प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। ताकि लोग यहां प्रशिक्षण लेकर गाय के मूत्र और गौबर का इस्तेमाल जैविक खेती में कर सकें। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि गोशालाओं में आश्रित गोवंश को किसानों को दिया जाएगा। गोशालाओं में गो आधारित खेती के लिए बायोगैस प्लांट लगाकर बायोगैस बनाई जाए। उन्होंने जिले में बनी गोशालाओं की संख्या और गोशालाओं में आश्रित गोवंश की कम संख्या पर नाखुशी जाहिर की।

इससे पहले उन्होंने मैनाठेर स्थित कान्हा गोशाला और फाजलपुर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। कान्हा गोशाला बायोगैस प्लांट से संचालित हो रही है। सोमवार को गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सेंगर और दीपक गोयल के साथ मैनाठेर कान्हा गोशाला पहुंचे। जहां उन्होंने गोशाला में गायों के खाने पीने आदि की व्यवस्था चेक की। इसके बाद बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कंसल से जिले में गोशालाओं में गोवंश पशुओं की संख्या पूछी। इसके साथ ही जिले में रहने वाले लोगों की आबादी पूछी। उन्होंने घटती गौवंश की संख्या पर चिंता व्यक्त की। साथ हीं सर्किट हॉउस मुरादाबाद मे पत्रकारो से प्रेस वार्ता कर गोवंश के विषय होने वाले फायदों को बताया कहा ज़्यादा उम्र की गाय के गोबर व गोमूत्र हीं ज़्यादा लाभदायक है उसी से अच्छा खाद उतपन्न होता है। गोवंश की संख्या मुरादाबाद मे कम होने पर आयोग के अध्यक्ष ने चिंता भी ज़ाहिर की बोले महाराज जी की सरकार मे गोवंश सेफ है पिछली सरकारों मे गोवंश को कत्ल कर दिया जाता था l


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!