बेगुनाह नवजात की मौत के दोषी मुरादाबाद के 4 चिकित्सकों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
सलमा नासिर,अर्चना सिंह, करूला के medwin मल्टीस्पेशलिटी के डॉ पवन सिंह सैनी,डॉ इकराम के खिलाफ ,नवजात की मौत पर, कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई

सलमान यूसुफ ( यू0पी0,हेड)
मुरादाबाद। महानगर के चार डॉक्टरों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें दो महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक नवजात की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर चार डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मझोला थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अर्चना सिंह महिला डॉक्टर लाइनपार निवासी, ढक्का कुंदनपुर में क्लीनिक चलाती हैं, डॉ. सलमा नासिर (महिला डॉक्टर), हेल्थ केयर सेंटर, जयंतीपुर, डॉ. पवन सैनी, मेडविन मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, संभल रोड सैय्यद नगर करूला और डॉ. इकराम, मेडविन मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 17 नवंबर को नवजात का इलाज डॉ. सलमा नासिर के यहां शुरू हुआ था। आरोप है कि डॉ. सलमा नासिर ने लापरवाही से काम किया और बच्चे का सिर पंप से जबरदस्ती खींचने का प्रयास किया, जिससे उसका सिर विकृत हो गया। इसके बाद बच्चे को मेडविन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया और 19 नवंबर को बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित परिवार की ओर से कटघर के मछरिया निवासी शिवकुमार का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण नवजात की मौत हुई है। थाना मझोला प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश से तहरीर के आधार पर दो महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जायगी।
संपादक:फसी उर रहमान बेग
99975246888,9058079813





























