meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

कश्मीर पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को पत्रकारो ने दी श्रद्धांजलि रखा 2 मिनट का मोन केंद्र सरकार से की कार्रवाई की मांग

प्रवक्ता फसी उर रहमान बेग ने पहलगाम हमले के गुनहगारों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग सरकार से करते हुए,आतंकवाद को धर्म के चश्मे से न देखने की अपील देशवासियों से की

Janta Aur Janadesh

 

गांधी पार्क मुरादाबाद आतंक के आकाओं के खिलाफ ,पहलगाम में शहीद हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए,मौन सभा में भाग लेते पत्रकार

कमल मदान  ( चीफ रिपोर्टर) जनता और जनादेश कश्मीर पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए सोसाइटी ऑफ एडिटर्स, एवं अहाना संदेश द्वारा श्रद्धांजलि सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और आतंकवाद की कड़ी शब्दों में निंदा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता निहाल हुसैन ने की
बता दे की मुरादाबाद सिविल लाइंस स्थित गांधी स्मारक पार्क पर सोसाइटी ऑफ एडिटर्स एवं अहाना संदेश टीम के साथ-साथ कई पत्रकारों ने एक सभा कर शहीद हुए पर्यटकों को नमन किया। और आतंकवादियों की इस घिनौनी हरकत की कड़ी निंदा करते हुए मौके पर पहुंचे कई पत्रकारों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की श्रद्धांजलि सभा में निहाल हुसैन, वसीम अकरम, इकराम हुसैन मनोज कश्यप, शानू, आसिम खान, सलमान युसूफ , सुधीर गोयल, शरीफ खान, अजर अली ,परवेश टोपी, आफताब अली फसीउर्रहमान बेग, अकरम सोनी श्याम खन्ना, मुर्तजा इकबाल, पंकज वर्मा ,कामेश ठाकुर शारिक उस्मानी, सरफराज , मनोज सैनी, मोहम्मद दानिश, सलमान यूसुफ ,कमल मदान,आफताब अली,ब्रजेश शर्माआदि कई पत्रकारो ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शहीदों को नमन किया। इस आतंकी हमले पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए संघटन के राष्ट्रीय प्रवक्ता फसी उर रहमान ने कहा कि पहलगाम हमला मानवता पर गहरा प्रहार है,जिस पर देश के 140 करोड़ लोग ,सरकार के साथ खड़े है,उन्होंने इस आतंकी हमले को धर्म से अलग देखने पर बल देते हुए कहा कि जिस तरह से देश में चंद लोगों द्वारा हमले की आड़ में मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है ,वो निंदनीय है,जिसमें सरकार को दखल देने जरूरत है l

Fasi Mirza  ( संपादक)

9058079813,9997524688

 

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!