28 मई ,थाना मझोला क्षेत्रांतर्गत एक लड़के की गोली मारकर की गई हत्या का थाना मझोला पुलिस द्वारा किया गया सफल अनावरण । घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, निशांदेही पर आला कत्ल बरामद
अभियुक्त राजा उर्फ गुलवेज पुलिस से सामने कुबूल किया, करीब 2 साल से साल से मृतक शाहरुख की बहन से अफेयर चल रहा था, मेरे अफेयर में शाहरुख बाधा बन रहा था तो मैंने शाहरुख को ठिकाने लगाने की बात करीब 14-15 दिन पहले सोच ली थी, जिस दिन शाहरुख ने उसके पडोस में रहने वाले साहिल के पिता मौ0 समीम के साथ उसके बेटे साहिल के सामने ही मारपीट की थी

फसी उर रहमान बेग (क्राइम हेड)। 28 मई की रात्रि को थाना मझोला क्षेत्र के मीना नगर जयन्तीपुर में गुलफाम की दुकान के सामने शाहरूख पुत्र मुजीबउर्रहमान निवासी मौ0 मीना नगर जयन्तीपुर तिकोनिया मस्जिद के पास थाना मझोला जनपद मुरादाबाद की अज्ञात हमलावरो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसकी सूचना थाना मझोला पुलिस को दि0 29.05.2025 की प्रातः मिली। मौके पर उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर,फील्ड यूनिट के माध्यम से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करायी गई तथा मृतक के शव का पंचनामा थाना पुलिस द्वारा भर,शव को पोस्टमोर्टम हेतु भिजवाया गया।

उक्त संबंध में मृतक शाहरूख की बहन की तहरीर के आधार पर थाना मझोला पर मु0अ0सं0 485/2025 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस बनाम अमान आदि 04 अभियुक्तगण पंजीकृत कराया गया था।
उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मुरादाबाद द्वारा दिये गये निर्देशन के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन्स के मार्गदर्शन में थाना मझोला पर टीम गठित की गई। टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के उपरान्त मृतक शाहरूख की माता के बयानों व मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त राजा उर्फ गुलवेज पुत्र मौ0 ग्यास निवासी मौ0 इस्लाम नगर मोती मस्जिद करुला थाना कटघर जिला मुरादाबाद एवं 01 बाल अपचारी साहिल पुत्र शमीम निवासी मीना नगर गली नं0 4 नजदीक तिकोनिया मस्जिद जयन्तीपुर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 16 वर्ष के नाम प्रकाश मे आये ।
साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के उपरान्त आज दिनांक 30.05.2025 को थाना मझोला पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश मे आये अभियुक्त राजा उर्फ गुलवेज पुत्र मौ0 ग्यास निवासी मौ0 इस्लाम नगर मोती मस्जिद करुला थाना कटघर जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बाल अपचारी साहिल पुत्र शमीम निवासी मीना नगर गली नं0 4 नजदीक तिकोनिया मस्जिद जयन्तीपुर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 16 वर्ष को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया ।
अभियुक्तगण की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक आला कत्ल एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर व एक खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये है। बरामदगी एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3(1),9(1),ए(1),25(2),27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी है।
पुलिस द्वारा पूछताछ मेंमैंने साहिल को उसके पिता की बेईज्जती का बदला लेने के लिये उकसाया और एक लाख रूपये का लालच देकर जमानत का भरोसा भी दिलाया। जिसके बाद साहिल तैयार हो गया और हम दोनो शाहरूख को मारने के लिये मौके की तलाश मे लग गये। दिनांक 28/29.05.2025 की रात्रि में हमें मौका मिल गया । शाहरुख , गुलफाम की दुकान के सामने स्लेप पर बैठा मोबाइल चला रहा था तभी मैंने साहिल से कहा कि यही मौका है शाहरूख को गोली मार दे। तभी साहिल ने मेरे कहने पर शाहरुख को तमंचे से गोली मार दी। जिससे शाहरूख की मौके पर ही मौत हो गयी और हम दोनो का बदला पूरा हो गया। इसके बाद मैं अकरम वाली गली से होता हुआ अपने घर चला गया और साहिल टावर वाली गली से अपने घर चला गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. राजा उर्फ गुलवेज पुत्र मौ0 ग्यास निवासी मौ0 इस्लाम नगर मोती मस्जिद करुला थाना कटघर जिला मुरादाबाद उम्र 26 वर्ष
2. 01 बाल अपचारी
*अपराधिक इतिहास राजा उर्फ गुलवेज पुत्र मौ0 ग्यास
1. मु0अ0सं0 485/2025 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस व धारा 3(1),9(1),ए(1),25(2),27 आर्म्स एक्ट थाना मझोला जनपद मुरादाबाद
*बरामदगी-*
1. आला कत्ल एक अवैध तमंचा देशी 12 बोर व एक खोखा कारतूस 12 बोर
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. श्री रामप्रसाद शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना मझोला जनपद मुरादाबाद
2. श्री जयप्रकाश सिंह निरीक्षक अपराध थाना मझोला जनपद मुरादाबाद
3. उ0नि0 श्री प्रबोध कुमार थाना मझोला जनपद मुरादाबाद
4. हे0का0 नीरज थाना मझोला जनपद मुरादाबाद
5. का0 अखिलेश कुमार थाना मझोला जनपद मुरादाबादl
रिपोर्ट:जनता और जनादेश
9058079813,9997524688





























