FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
यूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

भोजपुर क्षेत्र में दहेज के दानवों की भेट चढ़ी,मौत

परिजनों को दामाद ने फोन पर भ्रमित खबर दी की ,उनकी बेटी को हार्ट अटैक आया,उसकी मौत हो गई जबकि मामला कुछ और ही निकला

Janta Aur Janadesh

 

 

 

                          File photo

सलमान यूसुफ क्राइम डेस्क lमुरादाबाद जनपद के क़स्बा भोजपुर के एक गांव महमूदपुर तिगरी में दहेज की मांग को लेकर युवक ने पत्नी की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी ग्रामीण, डिप्टी एसपी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर पिता की सुपुर्दगी में दे दिया। पति एवं अज्ञात ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

                      मौके पर इकट्ठा लोग


शुक्रवार को सुबह चार बजे गांव महमूदपुर तिगरी निवासी आबिद पुत्र कलुआ ने अपने ससुर नजारूल पुत्र अब्दुल हकीम को फोन कर बताया की हुसन जहां उर्फ बेबी की हार्ट अटेक में मौत हो गई है। दामाद की सूचना पर ससुर अपने परिजनों के साथ आबिद के घर गये तो बेटी छत पर चारपाई पर मृतावस्था में पड़ी थी। उसकी गर्दन पर रस्सी से गला दबाने के निशान थे। बेटी की मौत से गुस्साये परिजनों ने आबिद पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने एवं हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक,एसएसआई महेश कुमार मलिक भारी फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और मृतका के परिजनों से वार्तालाप कर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश कुमार एवं डिप्टी एसपी ठाकुरद्वारा गौरव कुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के लिए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस को मृतका बेबी के पिता नजारूल ने बताया है कि दो वर्ष पहले बेटी का विवाह गांव के ही आबिद के साथ किया था। दामाद विवाह में दिये उपहारों से खुश नहीं था। वह दहेज में कार की मांग को लेकर बेटी का उत्पीड़न करता था।‌ तीन महीने पहल
बेटी हानियां का जन्म हुआ। उसके बाद उत्पीड़न बढ़ गया। बेटी अक्सर पति की ज्यादतियों की शिकायत करती रहती थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दामाद आबिद पुत्र कलुआ एवं अज्ञात ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के पिता को सौंप दिया। ग्रामीणों ने गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया। हत्यारोपी पति फरार बताया जा रहा है l


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!