FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
यूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

आंतरिक ऊर्जा के जागरण का अवसर हैं नवरात्र : आकांक्षी

स्वामी नारदानन्द ऋषि आश्रम में संपन्न हुई 85वीं रसोई

Janta Aur Janadesh

 

मुरादाबाद. स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 85वां भंडारा का आयोजन आज किया गया. इस अवसर पर आयोजित मंगल चिंतन में बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा की नवरात्रों में ऊर्जा का संचय करना और उसका सदुपयोग पवित्र एवं आध्यात्मिक कार्यों में करना मनुष्य को जीवन में उत्कृष्ट स्थान प्रदान कराता है.
आध्यात्मिक साधना के इन पवित्र दिनों में जो भी सात्विक पवित्र एवं जन कल्याणकारी कार्य हम कर सकते हैं उसके लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए. यदि हम इन पवित्र दोनों का भी सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं तो मानिए की मां भगवती की कृपा हम तक नहीं पहुंच रही है. परमात्मा को जब भी हमें अपने चरणों से दूर रखना होता है तो वह मन, बुद्धि में विकार उत्पन्न करा देता है और इन सांसारिक विषय भोगों में जब भी हम फंस रहे हैं, सीधे-सीधे रास्ते चलते हुए भी अचानक यदि आप गलत कार्यों की ओर अग्रसर हो रहे हैं या उनमें रुचि हो रही है तो यह मानिए कि परमात्मा आपसे कहीं रुष्ट है.
अन्यथा परमात्मा की सेवा में लगने वाले भक्तों का मार्ग कभी भी विषय भोगों से अवरुद्ध नहीं होता. इसलिए इन पवित्र दिनों में अपने अंतःकरण की सात्विकता को और अधिक बनाए रखते हुए अपनी अंतः ऊर्जा की जागृति के साथ-साथ अपने एवं परिवार के कल्याण की कामना का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए.
आज के आयोजन में बाबा संजीव आकांक्षी, बृजपाल सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, रामेंद्र शर्मा, वर्तिका शर्मा, अक्षय इंद्र सारस्वत, राजेंद्र मोहन शर्मा, संजय स्वामी आदि उपस्थित रहे.

फसी उर रहमान बेग (एडमिन)


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!