waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
मुंबई में रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ठा. रामवीर सिंहसत्ता मे बने रहने की जिद मे लोकतंत्र की हत्या कर रही है मोदी सरकार :मुहम्मद अहमद सलमान यूसुफ बने आईरा ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के मुरादाबाद मंडल महासचिवरामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, मंडलायुक्त ने दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के दिए निर्देश

मंडलायुक्त द्वारा सभी ब्लैक स्पाॅट्स पर अल्पकालिक सुधारात्मक कार्यवाही के साथ-साथ दीर्घकालिक सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये गये, जिसमें मार्किंग, रोड साइनेज, स्पीड टेबल पर मार्किंग आदि के लिए निर्देशित किया गया। सोलेशियम स्कीम के अन्तर्गत मिलने वाली सहायता के संबंध में अवशेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार निर्धारित जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठकें करायी जायें। मण्डलायुक्त ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृृष्टिगत एनएचएआई एवं पीडब्ल्यूडी को मण्डल के समस्त मुख्य मार्गों पर क्रेन व एम्बूलेंस की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए और सभी ब्लैक स्पाॅट्स पर साईनेज, रिफ्लेक्टर, रम्बल स्ट्रिव, ब्लिंकर लगाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत सभी ब्लैक स्पाॅट्स पर लाईटिंग की व्यवस्था अतिशीघ्र करायी जाये। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की संख्या, मृतकों की संख्या एवं घायलों की संख्या में कमी लाने के लिए मण्डल के सभी जिलों में प्रभावी कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया

Janta Aur Janadesh

 

फसी उर रहमान बेग (जनता और जनादेश) मंडलायुक्त श्आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में तृतीय मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कमिश्नरी सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में मंडलायुक्त द्वारा मण्डल के समस्त जनपदों में मानक के अनुसार निर्धारित जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठकें आयोजित कराने हेतु निर्देशित किया गया। संभाग के समस्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) को दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही होनी चाहिए।

मंडलीय स्तरीय अधिकारियों की मीटिंग लेते मंडलायुक्त,मुरादाबाद


मंडलायुक्त द्वारा सभी ब्लैक स्पाॅट्स पर अल्पकालिक सुधारात्मक कार्यवाही के साथ-साथ दीर्घकालिक सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये गये, जिसमें मार्किंग, रोड साइनेज, स्पीड टेबल पर मार्किंग आदि के लिए निर्देशित किया गया। सोलेशियम स्कीम के अन्तर्गत मिलने वाली सहायता के संबंध में अवशेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार निर्धारित जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठकें करायी जायें।
मण्डलायुक्त ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृृष्टिगत एनएचएआई एवं पीडब्ल्यूडी को मण्डल के समस्त मुख्य मार्गों पर क्रेन व एम्बूलेंस की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए और सभी ब्लैक स्पाॅट्स पर साईनेज, रिफ्लेक्टर, रम्बल स्ट्रिव, ब्लिंकर लगाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत सभी ब्लैक स्पाॅट्स पर लाईटिंग की व्यवस्था अतिशीघ्र करायी जाये। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की संख्या, मृतकों की संख्या एवं घायलों की संख्या में कमी लाने के लिए मण्डल के सभी जिलों में प्रभावी कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया
जनपद मुरादाबाद में सोलेशियम स्कीम के अधिक प्रकरण लंबित होने के कारण सहायक संभागीय परिवहन अधिकरी (प्रवर्तन) को मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि तत्काल प्रकरण निस्तारण किये जाये। साथ ही मण्डल के अन्य समस्त जिलों को भी लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा के विभिन्न अभियोगों में पुलिस विभाग द्वारा सस्पेंड करने हेतु भेजे गए ड्राइविंग लाईसेंसों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही जिन जनपदों में पुलिस विभाग द्वारा प्रवर्तन/सड़क सुरक्षा के विभिन्न अभियोगों में ड्राइविंग लाईसेंस सस्पेंड हेतु प्रेषित नहीं किये गये हैं, उनको तत्काल प्रेषित करने एवं समुचित संख्या में ड्राइविंग लाईसेंस सस्पेंड करने के निर्देश दिये।
मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा के विभिन्न अभियोगों यथा बिना सीट बेल्ट/हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ड्रंकन ड्राइविंग, रांग साइड ड्राइविंग आदि में प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही होनी चाहिए। सड़क सुरक्षा जागरुकता के अभियान को जनमानस तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया जाए।
मण्डल के समस्त ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्यवाही हेतु पूर्व में भेजे गये प्रस्तावों के संबंध में पुनः प्रस्ताव प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए। अनधिकृत/अवैध संचालित ई-रिक्शाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी जनपदों में थानेवार अभियान चलाने के भी निर्देश दिये साथ ही ई-रिक्शा/ई-आटो का हाईवे पर संचालन न किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में ई-रिक्शा जोन के साथ-साथ ई-आटो जोनिंग की व्यवस्था की जाये एवं कडाई से अनुपालन किया जाये।
तीव्र गति से चलने वाले वाहनों विशेषकर डम्फरों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाये।
दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि रोड किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये। दलपतपुर टोल प्लाजा, चन्दौसी कट, सिहोराबाजे, छपरा मोड़, मनकरा मोड़, भदासना कट तथा सभी ब्लैक स्पाट्स पर अतिशीघ्र फ्लाईओवर का निर्माण कराने हेतु एनएचएआई को निर्देशित किया।
बैठक में अपर आयुक्त प्रथम श्री अरुण कुमार सिंह, अपर आयुक्त द्वितीय श्री शशि भूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ममता मालवीय, अपर नगर आयुक्त श्री अतुल कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी  राजेश सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्सदीप कुमार पंकज, आरएम श्री अनुराग यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री आनन्द निर्मल सहित मण्डल के अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!