meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न,जन सेवा में मिलता है आत्मिक सुख तो आप धर्म निष्ठ हैं,बाबा संजीव आकांक्षीएड कुंवर कुशवीर सिंह जी ने बुलंद भारत पार्टी में जिला अध्यक्ष अलीगढ़ मनोनीतमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत यहां न कोई हिन्दू,न कोई मुसलमान,सभी समुदायों के विवाह एक समान820 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न,जिलाधिकारी,सीडीओ,राज्यमंत्री के अलावा Sp City moradabad रणविजय सिंह ने नव दंपत्तियों को दिया आर्शीवादपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री मुरादाबाद पहुंचे,26 करोड़ 11 लाख 74 हजार की परियोजनाओं का किया लोकार्पणजर्नलिस्ट एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि के पद पर नियुक्त हुए सुनील कुमार वर्माप्रभारी निरीक्षक गलशहीद द्वारा जन सुविधा केंद्र संचालकों के साथ बैठक,साइबर क्राइम पर चर्चामुरादाबाद कमिश्नर साहब से मिलकर की ग्रामवासियों ने तहसील अधिकारियों एवं पुलिस की शिकायत93वां भंडारा संपन्न, 27 को होगा स्वामी नारदानन्द जयंती महोत्सव शानदार मुशायरा ‘जश्न-ए-उर्दू’ में शायरों ने जीता दिल: ‘नए चिराग़-ए-शहर-ए-जिगर’ ने बिखेरी कलाम की रौशनी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट का दो दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन अयोध्या में कल से,वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की शिरकत के लिए अयोध्या रवाना

7 नवंबर को होगा खुला अधिवेशन जिसमें किए जाएंगे प्रस्ताव पारित

Janta Aur Janadesh

 

                    मोहम्मद जान तुर्की (पत्रकार)

फसी उर रहमान बेग (जनता और जनादेश)।   मुरादाबाद। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का दो दिवसीय सम्मेलन 6 नवंबर से अयोध्या में शुरू होने जा रहा है । जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की ने बताया कि जानकी महल ट्रस्ट अयोध्या में 6 नवंबर व 7 नवंबर को होने वाला होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सम्मेलन में लगभग 300 पत्रकारों के भाग लेने की संभावना है। इस सम्मेलन में प्रदेश भर के पत्रकार सम्मिलित हो रहे हैं सभी पत्रकार 5 नवंबर की रात्रि से 6 नवंबर की सुबह तक आयोध्या पहुंच जाएंगे।

श्री तुर्की ने बताया कि 6 नवंबर को यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की कार्य समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। 7 नवंबर को खुला अधिवेशन होगा। इस खुले अधिवेशन का उद्घाटन प्रातः 10:30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह करेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, इंडो अमेरिकन चेंबर ऑफ कॉमर्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश बहादुर सिंह एमएलसी पवन सिंह चौहान तथा विश्वास स्वरूप अग्रवाल सम्मिलित होंगे । सम्मेलन में 6 व 7 नवंबर की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पत्रकारों में उत्साह है।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!