waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयनवरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ प्रेस क्लब में हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गयाइमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजनउत्तर प्रदेश में विकास की चौतरफा आंधी चल रही है भूपेंद्र चौधरी,पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्रीपत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के लिए जल्द ऐप होगा जारी : हसीब सिद्दीकीशहीदों की याद में तरासिरसी सादात साल्हेआयोजित

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न,

निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के दिए निर्देश

Janta Aur Janadesh

 

फसी उर रहमान बेग (जिलाधिकारी अनुज सिंह) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद मुरादाबाद में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को डाटा अपडेशन पर विशेष ध्यान देते हुए ठीक प्रकार से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डाटा अपडेशन से रैकिंग में सुधार आता है और जनपद की स्थिति अच्छी बनी रहती है। उन्होंने सभी कार्यदायीं संस्थाओं को निर्देशित किया कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। निर्माण परियोजनाओं को हैण्डओवर करने से पूर्व ही समस्त कार्य दुरस्त हों, इसको सुनिश्चित भी किया जाये।

कार्यदायीं संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा राजकीय प्रक्षेत्र रौण्डा के सुदृढ़ीकरण में भौतिक प्रगति मात्र 53 प्रतिशत होने पर तथा पेड़ों की कटाई की प्रक्रिया धीमी गति पर होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में पेड़ कटाई का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजकीय पौधशाला फहेतउल्लागंज निर्माण परियोजना के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि टीम बनाकर गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एकेडमिक ब्लाक एवं बालिका छात्रावास भवन निर्माण की भौतिक प्रगति 25 प्रतिशत होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उ.प्र. जल निगम ग्रामीण द्वारा रुस्तमनगर सहसपुर में सोलर पैनल एवं मिट्टी भराव का कार्य कैम्पस में शेष रहने पर जिलाधिकारी ने जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम द्वारा गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केन्द्र मुरादाबाद के प्रशासनिक भवन, छात्रावास, आवासीय भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति 75 प्रतिशत होने पर जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाकर समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उप

जिलाधिकारी ने उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम को निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उ.प्र. जल निगम नगरीय, यूपी सिडको, सीएनडीएस, उ.प्र. पर्यटन विकास निगम, उ.प्र. राज्य सेतु निगम, लोेक निर्माण विभाग,प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड प्रथम लोेक निर्माण विभाग, नलकूप विभाग, उ.प्र. वक्फ विकास निगम लिमिटेड, पैकफेड आदि कार्यदायीं संस्थाओं द्वारा जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  अविनाश जोशी के साथ साथ अपर नगर आयुक्त, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता विद्युत, जल निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रबंधक उपस्थित रहे l


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!