waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयनवरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ प्रेस क्लब में हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गयाइमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजनउत्तर प्रदेश में विकास की चौतरफा आंधी चल रही है भूपेंद्र चौधरी,पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्रीपत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के लिए जल्द ऐप होगा जारी : हसीब सिद्दीकीशहीदों की याद में तरासिरसी सादात साल्हेआयोजित

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

जन सेवा में मिलता है आत्मिक सुख तो आप धर्म निष्ठ हैं,बाबा संजीव आकांक्षी

नारद ऋषि आश्रम मुरादाबाद में,95 वा भंडारा संपन्न

Janta Aur Janadesh

 

 

 

नारद श्री आश्रम में 95वे भंडारे का संचालन करते बाबा संजीव आकांक्षी

(फसी उर रहमान बेग )।                        आश्रम के अध्यक्ष एवं प्रखर वक्ता बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा कि ऐसे मनुष्य जिन्हें जन सेवा में आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है, जिनका मन जन सेवा में लगता है, जिन्हें ऐसा लगता है कि जनता की सेवा करना है, आम जन की सेवा करना कोई बड़ा कार्य नहीं बल्कि मानव जीवन का एक प्रमुख दायित्व है, तो मानिये ऐंसा व्यक्ति वास्तविक धर्मनिष्ठ है. ऐंसे व्यक्तियों को एक मंच पर आकर जन कल्याण के कार्यों में निरंतर आगे रहना चाहिए।

बाबा आकांक्षी ने कहा कि भगवान ने मानव योनि में जन्म देकर यह तो तय कर दिया कि आप केवल भोगों के लिए उत्पन्न नहीं हुए हैं. केवल भोगों के लिए तो पशु-पक्षी ही उत्पन्न होते हैं. मनुष्य का जन्म जन्म-जन्मांतर के चक्र से, जन्म मृत्यु के चक्र से बाहर निकलकर अपनी आत्मिक उन्नति, मोक्ष की प्राप्ति और भगवत कृपा की प्राप्ति करना ही एकमात्र लक्ष्य है. केवल मानव जीवन में ही संभव है कि व्यक्ति आत्मोथान के साथ-साथ अपने परिचितों, संबंधियों, मित्रों एवं जन-सामान्य की सेवा करते हुए अन्य मनुष्यों के लिए भी प्रेरणा बन सके और यदि कोई व्यक्ति ऐसा कर रहा है तो यह मानिये कि वह मनुष्य योनि के अपने जन्म को सार्थक कर रहा है। जन सेवा हेतु अपनी-अपनी समर्थ के अनुसार व्यक्ति सेवा कर सकता है, यदि आप धन दे सकते हैं तो समय नहीं दें, सकते तो धन दें यदि आप धन नहीं दे सकते समय दे सकते हैं तो समय दीजिये, यदि आप दोनों ही नहीं दे सकते शारीरिक तौर पर भी सेवा नहीं कर सकते तो अपने विचारों से ऐसे लोगों को उत्प्रेरित करें, प्रेरणा प्रदान करें जो जन सेवा कार्य के लिए या तो लगे हैं या जिनमें जन कार्य में लगने की संभावनाएं हैं. इस प्रकार विचारों से ,धन से और तन से किसी भी प्रकार से आप सेवा करते हैं तो यह मानिए कि आप अपने मानव जीवन को सफल कर रहे हैं.

मंगल चिंतन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया.

आज के आयोजन में प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, प्रमोद रस्तोगी, बृजपाल सिंह यादव, डॉ मनदीप सिंह राखी शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, डॉली शर्मा, अमित कुमार, डॉक्टर सत्यवीर सिंह चौहान, मोहित अग्रवाल, विनय चौधरी आदि उपस्थित रहे.


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!