स्वामी नारदानन्द ऋषि आश्रम में आज 117 वां भंडारा संपन्न .
गुरु की शिक्षा एवं सान्निध्य से ही मनुष्य का उद्धार सम्भव है


फसी उर रहमान बेग (जनता और जनादेश) मुरादाबाद. स्वामी नारदानन्द ऋषि आश्रम में आज 117 वां भंडारा आज संपन्न हुआ.l
इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष एवं प्रखर वक्ता बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा कि गुरु का सानिध्य एवं गुरु के द्वारा दी गई शिक्षा, गुरु के दिए गए निर्देश और गुरु की कृपा से ही मनुष्य का उद्धार संभव है.
कोई भी साधारण मनुष्य जीवन में उत्तरोत्तर उन्नति करने के लिए एवं अपने भौतिक जीवन को सफल बनाने के लिए यदि गुरु का सानिध्य पकड़ ले और सच्चे गुरु की सेवा में लग जाए तो जहां एक ओर वह अपेक्षित सफलताएं प्राप्त करता है वहीं दूसरी ओर उसका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होकर जीवन सफल होने लगता है.
स्वयं परमात्मा भी मानव जीवन में आकर गुरु का सानिध्य और गुरु की शरण के बिना जीवन में सफल नहीं हो पाए.
भगवान कृष्ण को भी संदीपनी गुरु की शरण में जाकर उनके गुरुकुल में रहकर शिक्षा प्राप्त करनी पड़ी, वही गुरु के आश्रम में ही उनके परम मित्र सुदामा से उनकी भेंट एवं मित्रता हुई थी.
ऐसे ही भगवान राम ने प्रारंभिक शिक्षा अपने कुलगुरु वशिष्ठ जी से प्राप्त करने के बाद शस्त्र और शास्त्र की विद्या गुरु विश्वामित्र से सीखी. दिव्य अस्त्रों का प्रयोग, उनकी साधना और विभिन्न मंत्रों के माध्यम से दिव्य अस्त्रों को प्रकट करने की शक्ति और समर्थ गुरु विश्वामित्र से ही उन्हें प्राप्त हुई.
ऐसे दृष्टांतों से यह सिद्ध होता है कि व्यक्ति के जीवन में गुरु का रहना कितना महत्वपूर्ण है. व्यक्ति चाहे कितने भी बड़े पद पर एवं कितना भी धन संपन्न हो जाए गुरु की कृपा के बिना जीवन में उद्धार और कल्याण संभव नहीं है.
बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा की स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम भी आदि जगदाचार्य की तपोस्थली रहा है. इसी कारण आज भी यह एक आध्यात्मिक सिद्ध पीठ है और केवल वही लोग स्वामी नारदानन्द आश्रम के महत्व को समझते हैं जो गुरु के सानिध्य में रहे और जिन्होंने जीवन में इस आश्रम की पावन रज से प्राप्त विशेष चमत्कार एवं जीवन में सकारात्मक बदलाव देखे हैं.
आज के मंगल चिंतन के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ 170 में भंडारे का प्रसाद वितरण में प्रमुख रूप से प्रमोद रस्तोगी, पंकज शर्मा सुरेंद्र सिंह, मोहित अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, अमित कृष्णात्रेय, राखी शर्मा, प्रेमनाथ यादव, सुरेंद्र सिंह, उषा शर्मा, डॉ मनदीप सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, डॉली शर्मा, अमित कुमार, डॉक्टर सत्यवीर सिंह चौहान, विनय चौधरी आदि उपस्थित रहे.




















