FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
यूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

सीएम डैशबोर्ड की बैठक में योजनाओं में गंभीरतापूर्वक प्रगति बढ़ाने के निर्देश

Janta Aur Janadesh

फसी उर रहमान बेग (जनता और जनादेश)

जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।


जिन योजनाओं में जिले की प्रगति संतोषजनक नहीं है उनके संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी गंभीरता दिखाएं और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

*आईजीआरएस पोर्टल का दुरुपयोग करके ब्लैकमेलिंग करने वाले माफियाओं पर होगी एफआईआर।*

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने शतप्रतिशत शिकायतकर्ताओं से संपर्क करते हुए संपर्क करने के प्रमाण भी निस्तारण आख्या के साथ संलग्न करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों को विशेष तौर पर गंभीरता बरतने की जरूरत है साथ ही कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर बार-बार निराधार शिकायत करके सरकार के इस महत्वपूर्ण पोर्टल को ब्लैकमेलिंग का जरिया बनाने वालों को चिन्हित किया जाएगा और ऐसे गंभीर प्रकृति के मामलों में एफआईआर भी दर्ज होगी।
सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आमजन की शिकायतों और समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो, इसके लिए अधिकारी भी गंभीरता दिखाएं अन्यथा उनके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही होगी।
आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों से संबंधित व्यक्ति से अनिवार्य रूप से संपर्क किया जाए और यदि प्रकरण निस्तारण योग्य है तो गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित कर दें तथा यदि निस्तारण योग्य नहीं है तो शिकायतकर्ता को निस्तारण न हो पाने के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी दें।

*विकास भवन में माननीय प्रधानमंत्री जी के “मन की बात” का हुआ प्रसारण।*

इसके बाद विकास भवन सभागार में माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात का प्रसारण कराया गया। सभी अधिकारियों ने अत्यन्त गंभीरतापूर्वक माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनी।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस सत्र के आयोजन का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाना है।

इस दौरान सीडीओ सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम वित्त श्रीमती ममता मालवीय, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह एडीएम प्रशासन श्रीमती संगीता गौतम, एडीएम सिटी सुश्री ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!