Uncategorizedमुरादाबाद
उधार के पैसे ना देने पर युवक ने एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने हत्या आरोपी साजिद को किया गिरफ्तार भेजा जेल
मामूली से विवाद पर साथी की हत्या की गयी

जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन इलाके में एक व्यक्ति का शव 3 जनवरी को मिला था जिसकी पहचान गोविंद पुत्र हरि शंकर निवासी टांडा अमरपुर थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई थी मृतक की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी वहीं थाना सिविल लाइन पुलिस ने आज गोविंद की हत्या करने वाले आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया है, साजिद ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर गुटखा भेजता था उसके साथ गोविंद भी वहां पर पानी की बोतल बेचने का काम करता था गोविंद ने साजिद से उधार गुटका लिया था जिसके बाद उसने उसके पैसे नहीं दिए तो उसको मौत के घाट उतार दिया





























