waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शन

Uncategorizedउत्तरप्रदेशमुरादाबाद

मुरादाबाद के बुद्धि बिहार कॉलोनी में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना,शिक्षिका के पति पर हत्या का आरोप,हड़कंप

लालच और लोभ के प्रतिशोध में हत्या की आशंका,पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों की तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर ,पति को हिरासत में लेकर पूछताछ

Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश ,

मुरादाबाद के बुद्धि बिहार कॉलोनी में शिक्षिका को फांसी देकर हत्या कर दी गई , मां की लाश की तस्वीर ,4 साल की बेटी ने ननिहाल को फोन पर दिखाई तब परिजन मौके पर पहुंचे,मृतिका के परिजनों ने पति रोहित हत्या का आरोप लगाया l

बुद्धि बिहार में हत्या के बाद परेशान परिजन,पुलिस को जानकर देते हुए

मृतका के मायके वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और खुद भी गाजियाबाद से आ गए। उन्होंने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।

गाजियाबाद के मुरादनगर के जलालपुर निवासी रूबी रानी (35) की शादी 2019 में गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी रोहित कुमार के साथ हुई थी। रूबी कुंदरकी ब्लॉक के भीकनपुर कुलवाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं।

रोहित निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह घर से ऑफिस का काम करते हैं। रूबी बुद्धि विहार में अपने पति और चार साल की बेटी ओजस्वी के साथ किराये के मकान में रहती थीं।

मृतका के मायके वालों के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे ओजस्वी ने अपनी नानी को वीडियो कॉल की। उसने नानी को बताया कि मम्मी फंदे पर लटकी हैं। वह उससे बात नहीं कर रही हैं। मायके वालों ने रूबी का शव फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।

शिक्षिका की हत्या के बाद इमरजेंसी में पहुंची पुलिस और परिजन

उन्होंने इसकी जानकारी मझोला थाने की पुलिस को दी। बाद में मृतका के मायके वाले भी मुरादाबाद आ गए। मायके वालों का आरोप है कि रोहित आए दिन रूबी के साथ मारपीट करता था। उसने ही हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोदीनगर वाले मकान को बेचने का दबाव बना रहा था रोहित:

पुलिस पूछताछ में मायके वालों ने बताया कि मोदीनगर में रूबी और रोहित का एक मकान है। इस मकान की किस्त पहले दोनों जमा कर रहे थे लेकिन रोहित ने किस्त देना बंद कर दिया। इसके बाद रूबी ही किस्त जमा कर रही थी। इसके अलावा रोहित रूबी पर दबाव बनाता था कि वह अपने मायके वालों से रुपये लेकर आए। मायके वालों ने 15 हजार रुपये दे भी दिए थे। इसके बाद भी रोहित ने रूबी का उत्पीड़न बंद नहीं किया। वह उसे तरह-तरह से यातनाएं देता था।

पुलिस की जांच और मायके वालों से पूछताछ में पता चला कि रोहित ने बुधवार को भी रूबी के खाते से यूपीआई के जरिये 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान कब्जे में ले लिया है।

https://youtube.com/@jantaaurjanadesh?si=m3OaX0QHzlTAbh_4https://youtube.com/@jantaaurjanadesh?si=m3OaX0QHzlTAbh_4

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!