मुरादाबाद
बाईपास भाग-1 (हकीमपुर अगवानपुर बाईपास) के आबादी भाग ग्राम बागड़पुर में क्षतिग्रस्त रोड का निर्माण जल्द
अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कुलदीप संत ने दी जानकारी

मुरादाबाद जनहित में तत्काल किया जाना है, जिस कारण मार्ग के इस भाग पर दिनांक 07 अक्तूबर 2024 से 02 नवंबर 2024 तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कुलदीप संत ने बताया कि इस अवधि में बरेली रामपुर से आने वाले भारी वाहन दिल्ली रोड पर जोया के पास स्थित डिडौरी से कैलसा पहुँचकर अगवानपुर कांठ बिजनौर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा अगवानपुर कांठ बिजनौर से आने वाले भारी वाहन कैलसा आकर दिल्ली रोड पर स्थित डिडौरी पहुँच कर बरेली रामपुर को प्रस्थान करेंगे।इसके अतिरिक्त बाईपास पर आने-जाने वाले हल्के वाहन पाकबड़ा आबादी भाग मार्ग एवं गिंदौड़ा से लोधीपुर मार्ग का प्रयोग आवागमन के लिए कर सकेंगे।
अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग श्री कुलदीप संत को जानकारी देते एसएसपी एवोम जिलाधिकारी मुरादाबाद मुरादाबाद





























