meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
अन्जुमन-ए-तामीर इन्सानियत की ओर से मुरादाबाद में अज़ीमुश शान कॉन्फ्रेंस का आयोजनभीषण गर्मी के मद्देनजर,नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा करूला पर शरबत वितरणएनएस ओने आज विश्व पुस्तक दिवस” को बड़े उत्साह के साथ मनायामुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता और ग़ज़ल सराई का आयोजन*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टर

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

सहकारिता मंत्री ने कहा, वृक्ष पृथ्वी का आभूषण, इसे सुसज्जित रखना हम सबकी जिम्मेदारी

जिंदगी का आधार है,पेड़: जे पी एस राठौड़

Janta Aur Janadesh

 

 

             अधिवक्ता शाइन जमाल, पॉलिटिकल,इंचार्ज
शाहीन जमाल ,संभल l प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग जे पी एस राठौर ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शेफाली सिंह, महापौर नगर निगम मुरादाबाद श्री विनोद अग्रवाल, एमएलसी श्री सत्यपाल सिंह सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जनपद के नोडल अधिकारी अमित कुमार घोष एवं जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह के साथ मुरादाबाद शहर में सेक्टर – 7 स्थित पार्क में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण किया।
इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह और स्वयंसेवी संगठनों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को पौधे प्रदान किए।
राज्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने ”एक पेड़ मां के नाम अभियान” के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के अभियान से जोड़ने का कार्य किया है।
मुरादाबाद में पौधा लगाते, सहकारिता मंत्री, जिला अधिकारी मुरादाबाद,अनुज कुमार सिंह


वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री जी द्वारा 5 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और वर्ष 2025 में यह लक्ष्य बढ़ाकर 37 करोड़ हो गया है। वृक्षारोपण अभियान के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ा है और लोग पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वृक्षारोपण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का आभूषण है और इस आभूषण के साथ पृथ्वी को सुसज्जित बनाए रखना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।
शासन द्वारा जनपद का लक्ष्य 22.99 लाख निर्धारित किया गया है जिसे पूर्ण करने के लिए 23 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी  अमित कुमार घोष ने कहा कि पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं है और मुरादाबाद में वृक्षारोपण की काफी संभावनाएं हैं।
उन्होंने जनपद के 1014 विद्यालयों में वृक्षारोपण कराए जाने की पहल की सराहना की साथ ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आकाश पाल, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, उपाध्यक्ष एमडीए श्री अनुभव सिंह, डीएफओ  अविनाश पांडे, एडीएम प्रशासन  गुलाब चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती किन्सुक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी गण एवं आमजन मौजूद रहे l


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!