waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयनवरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ प्रेस क्लब में हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गयाइमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजनउत्तर प्रदेश में विकास की चौतरफा आंधी चल रही है भूपेंद्र चौधरी,पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्रीपत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के लिए जल्द ऐप होगा जारी : हसीब सिद्दीकीशहीदों की याद में तरासिरसी सादात साल्हेआयोजित

मुरादाबाद

दिल्ली फेयर स्प्रिंग-24 :मुरादाबाद के निर्यातको को आर्डर मिलने भारी उम्मीद

ईपीसीएच अध्यक्ष का कहना है कि गुरुवार को आर्डर मुकम्मल होने लगे हैं और आने वाले दो दिन बिजनेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Janta Aur Janadesh

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे दिल्ली मेले के तीसरे दिन एक्सपोर्टस और बायर्स के बीच बिजनेस डील होती देखी गई। अधिकांश बायर्स ने अपनी जरूरत के उत्पादों का चयन कर लिया है।ईपीसीएच द्वारा आयोजित स्प्रिंग फेयर में बायर्स और निर्यातक बिजनेस गुफ्तगू करते देखे गए हैं। हालांकि इस बीच बायर्स अभी भी उत्पादों की तलाश में जुटे हैं और घरेलू जरूरत के उत्पादों को अधिक तरजीह दे रहे हैं। ईपीसीएच के मुताबिक नियमित ग्राहकों के साथ पहली बार व्यापार करने आए बायर्स को उत्पाद की फिनिश और गुणवत्ता उत्साहित कर रही है। ईपीसीएच अध्यक्ष दिलीप बैद ने कहा है कि यह मेला हमारे विदेशी खरीदारों, घर खरीदने वालों, खरीद एजेंटों और घरेलू वॉल्यूम खरीदारों के समर्थन से अपनी पूरी भव्यता पर है। खरीददारों के कई नए कनेक्शन स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि मौजूदा कनेक्शन फिर से जीवित और सशक्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ आॅर्डर पूरे हो चुके हैं और बाकी को शो के बाद के फॉलोअप के दौरान अंतिम रूप देने के लिए रखा गया है। निर्यातक अनूप शंखधार ने कहा है कि मेला अपनी भव्यता और उत्पाद श्रंखला के लिए विश्व में पहचान रखता है। निर्यातक सैयद नासिर का कहना है कि उनके रेगुलर बायर्स के अलावा क नए लोगों ने विजिट किया है और अच्छी पूछताछ हुई है जिसके आर्डर में बदलने की संभावनाएं हैं।आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा है कि ईपीसीएच हस्तशिल्प उद्योग को स्थायी, समावेशी और संपन्न भविष्य के लिए चक्रीय अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन पर जोर देती रही है और हरित मूल्य श्रृंखलाओं की ओर आगे बढ़ने में मार्गदर्शन कर रही है। ऐसे उत्पाद दुनिया के शीर्ष होम और लाइफस्टाइल ब्रांडों की खुदरा बिक्री में अपनी जगह बना रहे हैं। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा ने बताया कि बिजनेस बढ़ाने ले लिए लगातार निर्यातकों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। निर्यातक शहाब आलम ने बताया कि मेले की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और सभी स्टालों पर अच्छी प्रोडक्ट रेंज देखने को मिली है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न कारणों से दुनिया में कारोबारी मंदी हैं जिससे निपटने को चुनौती के रुप में लेना होगा। निर्यातक कमल सोनी का कहना है कि जहां प्रोडक्ट है वहां ग्राहक भी है। हमें दुनिया की मांग के अनुरूप उत्पादन करने की जरूरत है। निर्यातक राजेश गुलाटी मानते हैं कि फेयर आयोजन की तारीखों का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। निर्यातक मोहम्मद नाजिम ने बताया कि बायर्स का रुख सकारात्मक है जिससे कारोबार की उम्मीद जगी है।

 

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!