waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शन

मुरादाबाद

पीजीआई में पत्रकारों को मिल रही मुफ्त चिकित्सा के सरलीकरण की मांग

## रिवाल्विंग फंड एक करोड़ पर बनी सहमति

Janta Aur Janadesh

 

मोहम्मद जान तुर्की(मुरादाबाद) यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट् यूनियन ने राज्य मुख्यालय के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पीजीआई में मिल रही मुफ्त चिकित्सा सुविधा की प्रक्रिया के सरलीकरण और योजना का लाभ प्रदेश के सभी पत्रकारों को देने की मांग की है।प्रदेश के मुख्यमंत्री / सूचना विभाग के प्रमुख सचिव  संजय प्रसाद को दिए गये ज्ञापन में यूनियन ने कहा है कि प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों के कारण पत्रकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने रिवाल्विंग फंड की धनराशि 25 लाख रूपये से बढ़ाकर एक करोड़ करने और न्यूनतम बैलेंस 50 लाख रुपए करने की भी मांग की है।यूनियन का कहना है कि पीजीआई के अधिकारी रिवाल्विंग फंड में धनराशि न होने का बहाना करके पत्रकारों से इलाज की अग्रिम धनराशि जमा करा लेते हैं, जिसकी प्रतिमूर्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वास्तविक स्थिति यह है कि पिछले दस वर्षों में राज्य सरकार द्वारा पीजीआई को उपलब्ध कराई गयी धनराशि में से 1.65 करोड़ रूपये लैप्स हो गयी है।यूनियन का कहना है कि क्योंकि पीजीआई सरकारी संस्थान है इसलिए इलाज के भुगतान की लम्बी प्रक्रिया को समाप्त कर पीजीआई को रिवाल्विंग फंड से सीधे इलाज करने का अधिकार दिया जाये। ज्ञापन यूनियन के प्रादेशिक अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी,महामंत्री प्रेम कांत तिवारी , मंडलीय अध्यक्ष शिवशरण सिंह, महामंत्री विश्वदेव राव और यू.पी. प्रेस क्लब , लखनऊ के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह की ओर से दिया गया, जिस पर प्रमुख सचिव  संजय प्रसाद और सूचना निदेशक  शिशिर के साथ हर बिन्दु पर विस्तृत वार्ता हुई। उन्होंने ज्ञापन का परीक्षण कर मूल शासनादेश में यथासंभव संशोधन कर रिवाल्विंग फंड एक करोड रुपए किए जाने का आश्वासन दिया।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!