waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
नगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयन

मुरादाबाद

धोखाधड़ी के मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल मंगलवार दोपहर को न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में पेश

ड्रीम विजन नाम से कंपनी चलाने वाले पवन कुमार वर्मा ने आरोप लगाया था कि उनके ग्राहक आयुष अग्रवाल की शादी में 16 नवंबर 2017 को 11 लख रुपए देकर उनके द्वारा डांस करने के लिए अभिनेत्री अमीषा पटेल को बुलाया गया था

Janta Aur Janadesh

मुरादाबाद। 6 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल मंगलवार दोपहर को न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में पेश हुई और उन्होंने कोर्ट में प्रथम अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि अभिनेत्री से संबंधित मामला एसीजेएम कोर्ट नंबर-दो में विचारधीन है और उन्हें संबंधित परिवाद में उन्हें झूठा एवं रंजिशन फंसाया गया है। पूरे घटनाक्रम से उनका कोई भी संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके खाते में किसी प्रकार का कोई लेनदेन नहीं किया गया है और उनके खिलाफ गलत आदेश पारित किया गया है। उनके द्वारा कहा गया की वारंट जारी होने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है इसलिए उनके द्वारा अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जा रहा है।ज्ञात हो कि ड्रीम विजन नाम से कंपनी चलाने वाले पवन कुमार वर्मा ने आरोप लगाया था कि उनके ग्राहक आयुष अग्रवाल की शादी में 16 नवंबर 2017 को 11 लख रुपए देकर उनके द्वारा डांस करने के लिए अभिनेत्री अमीषा पटेल को बुलाया गया था। इस संबंध में राजकुमार नामक व्यक्ति को 11 लख रुपए एडवांस में भी दे दिए गए थे। इसके अतिरिक्त मुकदमे में विपक्षी बनाए गए अन्य लोगों द्वारा 2 लाख रुपए की और मांग की गई। किंतु पूरी डील फाइनल होने के बाद भी अमीषा पटेल नियत तिथि को कार्यक्रम के लिए नहीं आई। इसी प्रकरण में 11 फरवरी 2019 को सम्मन जारी कर सभी आरोपियों को न्यायालय में तलब किया गया था। किंतु अमीषा पटेल द्वारा ना आने के कारण के उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिए गए थे।

फ्रॉड मामले में मुरादाबाद अदालत मेंअभिनेत्री अमीषा पटेल

Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!