waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
रामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँग

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

United Welfare and Development Trust द्वारा निःशुल्क गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को राहत प्रदान करना रहा

Janta Aur Janadesh

मुरादाबाद। जनता और जनादेश (फसी उर रहमान बेग)

United Welfare and Development Trust की ओर से हस्तशिल्पी बहुल क्षेत्र करुला, रहमत नगर में निःशुल्क गर्म कपड़े (जर्सी) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को राहत प्रदान करना रहा।

यह इलाका कारीगरों और मजदूर परिवारों का क्षेत्र है, जहाँ पिछले कुछ समय से काम की कमी और आर्थिक मंदी का असर देखने को मिल रहा है। ट्रस्ट को स्थानीय स्रोतों और स्कूल के माध्यम से जानकारी मिली कि कई बच्चों के पास सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक गर्म कपड़े उपलब्ध नहीं हैं। इसी आवश्यकता को देखते हुए ट्रस्ट ने स्कूल के सहयोग से मौके पर ही बच्चों को जर्सी वितरित की।

इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के संरक्षक पद्मश्री सम्मानित दिलशाद हुसैन, हाफिज़ हबीबुर रहमान एवं डॉ. इशरत नियाज़ी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद शाहवेज़ के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य नज़ाकत अली, शहनवाज़, राशिद अली, शब्बू भाई, गुलाम मोइनुद्दीन, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद जमशैद, रिज़वान अली और मोहम्मद क़ासिम आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को स्वयं गर्म कपड़े वितरित किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय स्कूल की शिक्षिकाओं रिज़वाना मैडम और ख़दीजा मैडम का विशेष सहयोग रहा, जिनकी मदद से जरूरतमंद बच्चों की पहचान कर उन्हें सहायता पहुँचाई गई।

इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि United Welfare and Development Trust समाज के कमजोर वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और राहत से जुड़े कार्य लगातार करता रहेगा। साथ ही, सभी सक्षम लोगों से अपील की गई कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!