FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयनवरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ प्रेस क्लब में हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गयाइमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजनउत्तर प्रदेश में विकास की चौतरफा आंधी चल रही है भूपेंद्र चौधरी,पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्रीपत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के लिए जल्द ऐप होगा जारी : हसीब सिद्दीकीशहीदों की याद में तरासिरसी सादात साल्हेआयोजितसम्भल में सपा मुखिया का जन्मदिन,धूमधाम से मनाया गया

उत्तरप्रदेशरामपुर

रामपुर: गंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद उमर ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा- डिप्रेशन में था

एक महीने में 2 आत्महत्या के मामले में विभाग ने हड़कंप,सोसाइट नोट में मृतक ने मानसिक अवसाद में होने के बात कही

Janta Aur Janadesh

क्राइम रिपोर्टर(मोहम्मद यूसुफ)

 

रामपुर जनपद के गंज थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां तैनात 36 वर्षीय हेड कांस्टेबल मोहम्मद उमर ने अपने सरकारी आवास में खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। मोहम्मद उमर मूल रूप से अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के जोया कस्बे के निवासी थे और दो दिन पहले ही अवकाश से ड्यूटी पर लौटे थे।

मृतक हेड कांस्टेबल मोहम्मद उमर

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। जब वह थाने में मौजूद नहीं मिले तो पुलिसकर्मियों ने उनके आवास का दरवाज़ा खोला, जहां उमर का शव वर्दी में खून से लथपथ हालत में मिला। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने डिप्रेशन में होने की बात स्वीकार की है। उनके पास से सर्विस पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

*एसपी विद्या सागर मिश्र व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे*

घटना की सूचना पर एसपी विद्या सागर मिश्र, एएसपी अतुल श्रीवास्तव और सीओ जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि एक माह पहले रामपुर के टांडा थाने में कांस्टेबल अंकित ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। लगातार हो रही आत्महत्याएं पुलिस महकमे में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर रही हैं।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!