FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
देहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षीनैशनल सोशल आर्गेनाइजेशन (एन एस ओ) के हेड आफिस स्थित गुजराती स्ट्रीट, व्हाइट हाउस में कायदे मिल्लत डॉ० अब्दुल जलील फरीदी की पुण्य तिथि पर एक बेठक सम्पन्नप्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील पर अमल करना सच्ची देशभक्ति:मिर्ज़ा अरशद बेगशाहजहाँपुर में स्थित टाउन-हॉल, नगर निगम कार्यालय के सामने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ भारी विरोध

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किन्नर हिमांगी सखी को महामंडलेश्वर की उपाधि दिए जाने पर नाराज़

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किन्नर हिमांगी सखी केबारेमें कहाकी किन्नर सखी को इतनी तरजीह देनीही तो उसे भाजपा का अध्यक्ष बना देना चाहिए

Janta Aur Janadesh

 

रिपोर्ट(फसी उर रहमान बेग बनारस)

, 5 जनवरी 2025 :यूपी के वाराणसी पहुंचे

देश के महासंत अब भाजपाकी शैली से परेशान
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

ने किन्नर हिमांगी सखी को महामंडलेश्वर की उपाधि दिए जाने पर रविवार को नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अगर हिमांगी सखी को इतनी महत्वपूर्ण उपाधि देने की बात है तो उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष या राष्ट्रपति के पद पर बैठना चाहिए।

सशक्तीकरण के लिए अन्य उच्च पदों पर हो सकता विचार#स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि शंकराचार्य बनने के लिए पुरुष होना अनिवार्य है। यह पद दंडी संन्यासी के लिए आरक्षित है। महिलाएं या अन्य लिंग के लोग इस पद पर नहीं बैठ सकते। उन्होंने यह भी कहा कि प्रोत्साहन और सशक्तीकरण के लिए अन्य उच्च पदों पर विचार किया जा सकता है, जैसे कि राष्ट्रपति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख, या भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष।

‘कुंभ में आमंत्रण पत्र देने की कोई परंपरा नहीं रही’#कुंभ के आमंत्रण पत्र पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि कुंभ में आमंत्रण पत्र देने की कोई परंपरा नहीं रही है। लोग स्वयं कुंभ में स्नान करने आते हैं। गंगा मां की पूजा-अर्चना करना हमारी परंपरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से कार्य किए हैं। वे चाहते हैं कि लोग इन कार्यों को देखें और उनकी सराहना करें। अगर वे लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं तो इसमें कोई खराबी नहीं है।

 

गाय की हत्या एक गंभीर मुद्दा

 

अविमुक्तेश्वरानंद ने कुंभ को सनातन धर्मियों का सबसे बड़ा जमावड़ा बताया है। उन्होंने कहा कि यहां से सनातन धर्म का सबसे बड़ा संदेश जाना चाहिए, जो है गोरक्षा। उनके अनुसार हिंदू की सबसे बड़ी पहचान गोत्र से होती है और समाज में हिंदू जहां भी रहता है, गाय की पूजा करता है। भारत में हिंदू बहुसंख्यक हैं लेकिन गाय की हत्या की जा रही है। यह एक गंभीर मुद्दा है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

‘किसी व्यक्ति का नाम लेकर तंज कसना व्यक्तिगत हमला’

 

अविमुक्तेश्वरानंद ने कवि कुमार विश्वास द्वारा सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर के नाम पर तंज कसने पर कहा कि सिद्धांतों की चर्चा करने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन किसी व्यक्ति का नाम लेकर तंज कसना व्यक्तिगत हमला है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे नाम नहीं रखते जो दूसरों को दुख पहुंचाते हैं। हम रावण को अत्याचारी मानते हैं, इसलिए हम अपने घर में किसी का नाम रावण नहीं रखते। इसी तरह तैमूर का नाम भी इतिहास में एक अत्याचारी के रूप में जाना जाता है, इसलिए ऐसा नाम रखना उचित नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या ऐसा नाम रखना उचित है जिससे दूसरों को दुख होता हो?


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!