waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
नगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयन

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

बरुआ अस्पताल का लाइसेंस होगा निरस्त, मुकदमा भी होगा दर्ज : सीएमओ

आयुष्मान योजना में घोटाले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्यवाही

Janta Aur Janadesh

मुरादाबाद। शहर के खुशहालपुर स्थित पूनम विहार कॉलोनी में संचालित बरुआ अस्पताल पर आखिरकार प्रशासन का चाबुक चल ही गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बरुआ अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही बरुआ अस्पताल को आयुष्मान के पैनल से भी रद्द कर दिया है। वही अस्पताल ने आयुष्मान योजना में जो घोटाला कर रुपए शासन से लिए थे स्वास्थ्य विभाग उसकी पांच गुना रकम की वसूली अस्पताल संचालक से करेगा। सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह द्वारा बरुआ अस्पताल के आयुष्मान घोटाले की पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौप दी गई है। जिस पर कार्यवाही की संस्तुति मिलने के बाद डिप्टी सीएमओ की ओर से एसएसपी मुरादाबाद को संसुसित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। आपको बताते चले कि बरुआ अस्पताल का संचालन डॉक्टर अभिजीत बरुआ करते है। उन्होंने आयुष्मान योजना की 36 फाइल फर्जी दिखाकर शासन से लगभग एक लाख रुपए भी हड़प लिए थे। वही जिन चिकित्सक का नाम सर्जरी के लिए दिया गया था उन्होंने बयान दिए है कि वह कभी बरुआ अस्पताल में सर्जरी करने नहीं गए। जिसकी शिकायत होने के बाद जांच में सभी तथ्य सही पाए गए और बरुआ अस्पताल पर कार्यवाही विभाग द्वारा की गई।उधर जब बरुआ अस्पताल के स्वामी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!