बैंक में नौकरी लगवाए जाने का झांसा दे छात्रा से एक लाख आठ हजार की हुई ठगी
छात्रा सचि चौहान ने बताया गत 11 जून को उसने नौकरी के लिए नोकरी ग्रुप में ऑनलाइन आवेदन किया था।

(Editor.Fasi ur rehman beig Avom,Sub Editor Zaheer Alam King)थाना कोतवाली के इलाके बालाजी का मंदिर कोपरेटिव बैंक के सामने निवासी छात्रा से ठगों ने बैंक में नौकरी लगाए जाने के नाम पर एक लाख आठ हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दे डाला है।छात्रा सचि चौहान ने बताया गत 11 जून को उसने नौकरी के लिए नोकरी ग्रुप में ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें उसे बताया गया उनकी ऐक्सिस बैंक में नौकरी लगने वाली हैं और आप इस नम्बर पर फ़ीस जमा करा दे । छात्रा सचि चौहान ने अगले दिन 12 जून को मोबाईल पर पैसे ट्रांसफर करते हुए एक लाख आठ हजार पांच सौ रुपए खाते में डलवा दिए । छात्रा कुछ दिन तक नोकरी की आस लगाए बैठी रही लेकिन जब समय बीतता चला गया। उसे ठगी का एहसास होने लगा । तीन महीने बाद वह मोबाईल नम्बर भी बंद हो गया जिस पर छात्रा सचि चौहान ने अपनी नोकरी के लिए यह मोटी रकम लोगो से कर्ज लेकर जमा की थी अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी छात्रा ने एसएसपी हेमंत कुटियाल को दी एसएसपी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए कार्यवाही किए जाने के आदेश दिए जिस पर इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र प्रताप सिंह ने जांच के बाद सचि चौहान के साथ हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में रात मोबाईल फोन नम्बर वाले अज्ञात के खिलाफ 420 की धारा के साथ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है।एसएसपी ने भी की है सावधान रहने की अपील, एसएसपी हेमंत कुटियाल ने सभी जनपदवासियों से यह अपील खासतौर पर की थी इस तरह के क्राइम का चलन कुछ ज्यादा बढ़ रहा है। इसलिए लोग पूरी तरह सावधान रहें और किसी की बातों में न आकर अपने साथ इस तरह की घटनाओं को रोकें आपकी सतर्कता ही आपका बचाव है ।





























