waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शन

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

एम. एच. कॉलेज में पेन्टिंग, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता में एन.सी.सी कैडेटों के साथ-साथ एनएसएस स्वयं सेवकों ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।

Janta Aur Janadesh

महाराजा हरिश्चंद्र पी.जी. कॉलेज मुरादाबाद में 24 यू.पी. बीएन एन.सी.सी एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता सप्ताह के प्रथम दिवस के अवसर पर पेन्टिंग, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एन.सी.सी कैडेटों के साथ-साथ एनएसएस स्वयं सेवकों ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।


महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ काव्य सौरभ रस्तोगी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए अपने आशिर्वचन प्रदान किए।
प्राचार्य प्रो. सुधीर अरोरा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमें उन बलिदानियों को जानने एवं समझने का अवसर देता है जिन्होंने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी l
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में चित्रकला विभाग अध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह एवं डॉ रवीश कुमार रहे l कार्यक्रम का संयोजन एन.सी.सी प्रभारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) अजीत कुमार दीक्षित एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डी. पी पांडेय ने किया।
कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वैष्णवी, द्वितीय स्थान निर्भय गुप्ता तथा तृतीय स्थान पर आकांक्षा रही।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विशाल द्वितीय स्थान दीया अग्रवाल तथा तृतीय स्थान पर प्रिया रहीं।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रेशू द्वितीय स्थान पर शिवम तथा तृतीय स्थान पर कपिल कुमार रहे।

Maharaja Harishchand college mein nibahand pratiyogita mein bhag lete students

Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!