meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
युवा समाजसेवी व पत्रकार मौ. अरशद ने किया कंबल वितरण, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर गरीबों को मिली राहत गावी ज़ीरो डोज परियोजना में धर्मगुरू के साथ बैठकपत्रकार सलमान यूसुफ राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के मंडल प्रभारी नियुक्तडॉ. पी. एन. वर्मा बने BJMS राष्ट्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मी कल्याण बोर्ड के निदेशक, संगठन में उत्साह विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,मुख्य मंत्री धामी ने का अल्पसंख्यक दिवस पर,समुदाय के लोगों ने स्वागत किया खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित मुरादाबाद खादी महोत्सव 2025 की प्रदर्शनी में गंगा आरोग्य धाम के द्वारा “फिट इंडिया योग“ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। United Welfare and Development Trust द्वारा निःशुल्क गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रमजर्नलिस्ट एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के शाहरुख हुसैन यूपी मीडिया प्रतिनिधि नियुक्त हुए,युवा पत्रकार शाहरुखजिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न,जन सेवा में मिलता है आत्मिक सुख तो आप धर्म निष्ठ हैं,बाबा संजीव आकांक्षी

उत्तरप्रदेशमुजफ्फरनगरमुरादाबाद

थाना मझोला पुलिस द्वारा 2,74,550/-रू0 की जाली करेन्सी व जाली करेन्सी बनाने के उपकरणों के साथ 03 अभियुक्तगण को किया ग*प्रेस विज्ञप्ति* *थाना- मझोला* *दिनांक- 22, दिसम्बर, 2024* या गिरफ्तार ।*

अभिनेता शाहिद कपूर की वेब सीरीज देखकर सीखा जाली नोट बनाने का तरीका,चढ़ गए पुलिस के हत्थे

Janta Aur Janadesh

फसी उर रहमान बेग  l।                                 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में अपराधियो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन्स के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 22.12.2024 को थाना मझोला पुलिस ने जयन्तीपुर चौकी क्षेत्रान्तर्गत ऊंचा टीला के पास स्थित एक मकान से जाली करेन्सी बनाने वाले अभियुक्तगण 1. आदिल पुत्र अनवर अली उर्फ तन्जीबुल हसन निवासी टंकी के पास, जयन्तीपुर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद 2. मौ0 नाजिम पुत्र शाह मौहम्मद निवासी एचएस स्कूल के पास राजा का सहसपुर थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद 3. शबाब अख्तर उर्फ राहुल पुत्र कासिम सिद्दिकी निवासी काले बाबा के मैदान के पास, नई आबादी जयन्तीपुर थाना मझोला,मुरादाबाद को कुल 2,74,550/- रूपये की जाली करेन्सी ,उपकरणों- 13 शीट प्रिन्टेड व 3500 रुपये असली , 03 मोबाइल, एक प्रिन्टर /स्कैनर मशीन, चार कागज कटर, तीन पैमाना (स्टील), दो चौकोर ट्राश्रन्सपैरेन्ट शीशे), 16 ड्राइंगबुक, एक एक्सटेंशन बोर्ड, तीन ग्रीन टेप (चमकीली) के साथ गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में थाना मझोला पर मु0अ0सं0- 1115/2024 धारा- 178/179/180/181 बीएनएस पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगण से गहनता से पूछताछ कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पूछताछ का विवरणः-*

 

 

पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोगों को पैसो की सख्त जरूरत थी, हम लोगों ने अभिनेता शाहिद कपूर की फर्जी वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा, जिसके बाद हम लोग असली नोट को मशीन से प्रिन्ट करते है तथा स्कैनर से अन्य रुप रेखा असली नोट की तरह तैयार करते है व पैमाने व कटर के माध्यम से कटिंग करके चमकीला टेप लगाकर तैयार किये गये नोटों को अन्य जनपदों व ग्रामीण इलाके में जगह-जगह असली के रुप में चलाते है । हम लोग इसी तरह पिछले कुछ दिन में दो तीन लाख रुपये असली के रूप मे चला चुके हैं।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण -*

1. आदिल पुत्र अनवर अली उर्फ तन्जीबुल हसन निवासी टंकी के पास, जयन्तीपुर थाना मझोला,मुरादाबाद ।

2. मौ0 नाजिम पुत्र शाह मौहम्मद निवासी एचएस स्कूल के पास राजा का सहसपुर थाना बिलारी,मुरादाबाद ।

3. शबाब अख्तर उर्फ राहुल पुत्र कासिम सिद्दिकी निवासी काले बाबा के मैदान के पास, नई आबादी जयन्तीपुर थाना मझोला,मुरादाबाद।

 

*बरामदगी-*

1. कुल 2,74,550/- रूपये की जाली करेन्सी ।

2. 13 शीट प्रिन्टेड व 3,500 रुपये असली

3. 03 मोबाइल

4. एक प्रिन्टर / स्कैनर मशीन

5. चार कागज कटर, तीन पैमाना स्टील, दो चौकोर (ट्रान्सपेरेन्ट शीशे), 16 ड्राइंगबुक, एक एक्सटेंशन बोर्ड, तीन ग्रीन टेप (चमकीली)

*आपराधिक इतिहास-*

*आदिल पुत्र अनवर अली उर्फ तन्जीबुल हसन निवासी टंकी के पास, जयन्तीपुर थाना मझौला जनपद मुरादाबाद*

1. मु0अ0सं0- 1115/2024 धारा 178/179/180/181 बीएनएस थाना मझोला जनपद मुरादाबाद

*मौ0 नाजिम पुत्र शाह मौहम्मद निवासी एचएस स्कूल के पास राजा का सहसपुर थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद*

मु0अ0सं0- 1115/2024 धारा 178/179/180/181 बीएनएस थाना मझोलl जनपद मुरादाबाद

*शबाब अख्तर उर्फ राहुल पुत्र कासिम सिद्दिकी निवासी काले बाबा के मैदान के पास, नई आबादी जयन्तीपुर थाना मझौला जनपद मुरादाबाद ।*

1. मु0अ0सं0- 1115/2024 धारा 178/179/180/181 बीएनएस थाना मझोला जनपद मुरादाबाद

अभियुक्तगण के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1 मोहित कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना मझोला,मुरादाबादl

2.उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार थाना मझोला मुरादाबाद

3. उ0नि0 शिवम पवांर थाना मझोला मुरादाबाद।

4. हे0का0 अमित चौधरी थाना मझोला मुरादाबाद ।

5. का0 शिवम बरगोती थाना मझोला मुरादाबाद ।

6. का0 राहुल कुमार थाना मझोला मुरादाबाद ।

7. का0 हिमांशु थाना मझोला मुरादाबाद ।

8. का0 मोहित कुमार थाना मझोला मुरादाबाद ।

9. का0 रविन्द्र कुमार थाना मझोला मुरादाबाद ।

जाली करंसी छपने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते एस पी सिटी मुरादाबाद


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!