मुरादाबाद केSSP बनाकर भेजे गए 2012 बैच के अधिकारी SSP हेमराज मीणा ने रविवार सुबह चार्ज ले लिया।
हेमन्त कुटियाल (IPS), तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद का स्थानान्तरण होने पर हेमराज मीना (IPS), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी,पुलिस कर्मियों द्वारा स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर शानदार कार्यकाल को स्मरण करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।




हेमन्त कुटियाल (IPS), तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद का स्थानान्तरण होने पर हेमराज मीना (IPS), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अन्य राजपत्रित अधिकारीC.O CIVIL LINES Dr. ANOOP SING AVOM पुलिस कर्मियों द्वारा स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर शानदार कार्यकाल को स्मरण करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।
फसीउर्रहमान बेग। हेमंत कुटियाल की जगह मुरादाबाद केSSP बनाकर भेजे गए 2012 बैच के अधिकारी SSP हेमराज मीणा ने रविवार सुबह चार्ज ले लिया। मीणा इससे पहले कौशांबी केSSP थे। उन्हें हेमंत कुटियाल की जगह मुरादाबाद का कप्तान बनाकर भेजा गया है।कौशांबी ने संडे मॉर्निंग मुरादाबाद पहुंचे हेमराज मीणा ने सुबह करीब 10ः30 बजे चार्ज लिया। इसके बाद उन्होंने जिले के सीनियर पुलिस ऑफिसर्स के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। मीणा उच्चाधिकारियों से मिलने चले गए। बता दें कि यूपी सरकार ने शुक्रवार देर शाम मुरादाबाद के पुलिस कप्तान हेमंत कुटियाल हटा दिया था। कुटियाल महज 7 महीने ही मुरादाबाद के कप्तान रह सके। जानकारी के अनुसार हेमंत कुटियाल खनन सिंडिकेट का सॉफ्ट टारगेट बन गए। दरअसल एसडीएम पर खनन माफिया के हमले को लेकर सीएम खफा हुए तो कुछ ब्यूरोक्रेट्स ने पूरा मामला हेमंत की तरफ डायवर्ट कर दिया। जिसके बाद उनको प्रतीक्षारत करते हुए लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया। नवागत एसएसपी हेमराज मीणा ने पुलिस लाइन में जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की।काशीपुर में खनन माफिया से पुलिस की मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के बीजेपी नेता गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौत की वजह से भी मुरादाबाद पुलिस सुर्खियों में थी। न्यूड लड़की के वीडियो का मामला भी विधानसभा में उठने से मुरादाबाद पुलिस की किरकिरी हुई थी, हालांकि विवेचना में गैंगरेप की ये घटना झूठी निकली और पुलिस ने केस को एक्सपंज कर दिया था। नए कप्तान ने ली जिले के बारे में जानकारी-चार्ज संभालने के बाद नए कप्तान हेमराज मीणा ने पुलिस लाइन में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसमें एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा, एसपी ट्रैफिक और सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे। नवागत एसएसपी ने अधिकारियों से जिले के बारे में शॉर्ट इंफार्मेशन लेकर जनपद के बारे में जानकारी ली। EDITOR FASI UR REHMAN BEIG 9058079813,WhattsAPP 9997524688





























