waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
नगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयन

उत्तरप्रदेशसम्भल (भीम नगर)

संभल में स्कूलों की मनमानी फीस पर सख्त एक्शन, इन 15 विद्यालयों को लौटाना होगा पैसा,सख्त एक्शन

अभिभावकों की लगातार शिकायतों के बाद जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी, जिसमें दोषी पाए जाने के बाद इन स्कूलों पर एक्शन हुआ है.

Janta Aur Janadesh

शाहीन जमाल(जनता और जनादेश) ब्यूरो

संभल जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर कड़ा रुख अपनाया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर अब 15 निजी स्कूलों को छात्रों से वसूली गई अतिरिक्त फीस वापस करने का आदेश दिया गया है. अभिभावकों की शिकायतों और जांच में दोषी पाए जाने के बाद इन स्कूलों पर गाज गिरी हैl

सम्भल में अतिरिक्त फीस वसूलने वालों पर कार्रवाई

संभल जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर सख्त रुख अपनाया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर अब 15 निजी स्कूलों को छात्रों से वसूली गई अतिरिक्त फीस वापस करने का आदेश दिया गया है. अभिभावकों की लगातार शिकायतों के बाद जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी, जिसमें दोषी पाए जाने के बाद इन स्कूलों पर एक्शन हुआ है.

संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में 30 अप्रैल को जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक बुलाई गई थी. इसके बाद जांच में पाया गया कि 14 CBSE और एक ICSE बोर्ड के संबंद्ध स्कूलों ने छात्रों से अतिरिक्त फीस वसूली की. डीएम को रिपोर्ट मिलने के बाद अब इन स्कूलों पर एक्शन हुआ है, अब इन्हें वसूली गई अतिरिक्त फीस लौटाने होंगे.

छात्रों की आगामी फीस में करना होगा समायोजन

जिले में इन 15 स्कूलों पर शैक्षिक सत्र 2024-25 में शासन द्वारा निर्धारित फीस से अधिक वसूलने का आरोप है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इनके खिलाफ नोटिस जारी कर वसूली गई अतिरिक्त फीस लौटाने के आदेश दिए हैं. अब इन स्कलों को 2026-27 में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की आगामी फीस में इसे समायोजन करना होगा.

वहीं, जो छात्र-छात्राएं इन स्कूलों से पासआउट हो गए हैं या जिन्होंने दूसरे जगह एडमिशन ले लिया है, उन्हें वसूली गई अतिरिक्त फीस नगद या बैंक खातों के माध्यम से लौटाने के आदेश हैं. प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है. वहीं, निजी स्कूलों को भी निर्धारित फीस से अधिक वसूली करने को लेकर सख्त चेतावनी है.

इन 15 स्कूलों को लौटाने होंगे अतिरिक्त फीस

एलो वैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल – बहजोई

रहमान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल – सिरसी

भगत जी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल – बहजोई

चन्द्रपाल आर्य आदर्श कन्या विद्यालय – बहजोई

डीपी विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल – धनारी

डीपी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल – खैराला

ए.एम ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल – सम्भल

होली सुफा पब्लिक स्कूल – सम्भल

कायनात इंटरनेशनल स्कूल – सम्भल

कायनात ग्लोरियस पब्लिक स्कूल – रजपुरा

ओ.पी.जी.एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल – चन्दौसी

सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल – सम्भल

सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल – बहजोई

सेंट मैरिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल – सम्भल


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!