FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
मुहर्रम के मौके पर नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन के बेटे हजरत अली अकबर की याद में इदारा ए जवानाने अली अकबर की ओर से हुसैनी ब्लड डोनेशन कैंप आयोजितयूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिला

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

वाह रे वाह इंसान,तेरी भी अजीब लीला,किडनैपर्स से बचाए गए 6 लोग निकले सोने के तस्कर पेट में छुपा कर ला रहे थे गोल्ड

किडनैपर्स से बचाए गए 6 लोग निकले तस्कर, पेट में छुपा कर ला रहे थे सोना

Janta Aur Janadesh

सलमान यूसुफ (सह संपादक)जनता और जनादेश

मुरादाबाद। सऊदी अरब से लौट रहे 6 लोगों को पुलिस ने किडनैपर्स से बचाया। तो पुलिस को भी अंदाजा नहीं था, कि यह 6 लोग खुद सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के शातिर बदमाश हैं। पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों और बचाए गए लोगों को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। जहां स्कैनिंग के दौरान किडनैपर के चंगुल से छूटे 6 में से 4 लोगों के पेट में मेटल होने की पुष्टि हुई।

किडनैपर्स से बचाए गए,सऊदी से लौट रहे,स्मगलर्स

देर रात तक बचाए गए 4 लोगों के पेट से सोने के करीब 9 कैप्सूल निकाल लिए हैं। करीब 200 ग्राम सोना यानी गोल्ड निकाला गया है। अब इन सभी तस्करी का केस चलेगा। 4 तस्करों की फोटो पुलिस ने जारी हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने 4 लोगों के पेट से गोल्ड के 9 कैप्सूल निकाले जाने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक एनिमा लगाकर अन्य लोगों के पेट से सोना निकालने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक चारों तस्करों के पेट में बड़ी संख्या में कैप्सूल मौजूद हैं। जैसे ही तस्करों के पेट में सोना होने की जांच रिपोर्ट आई। तस्करों साथ जिला अस्पताल में मौजूद उनके परिजन वहां से फरार हो गए। एस पी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि प्रकरण की सूचना कस्टम विभाग को दे दी गई है। बता दें कि शुक्रवार शाम दिल्ली लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास दो कर सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर रामपुर के टांडा निवासी 6 लोगों की कार रुकवाई और उन्हें बंधक बनाकर मुंडा पांडे के रौडा क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर ले गए। इसी दौरान एक व्यक्ति किडनैपर की पकड़ से छूट गया और उसने बाहर आकर शोर मचा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मुंडा पांडे पुलिस, कटघर पुलिस और एसओजी टीम ने क्षेत्र को घेर लिया और उनकी किडनैपर्स से मुठभेड़ हुई।

जिसमें दो किडनैपर गोली लगने से घायल हुए हैं। बदमाशों के पास से एक बोलेरो गाड़ी और एक शिफ्ट गाड़ी बरामद हुई है। किडनैपर्स में से एक बदमाश पुलिस की वर्दी पहना हुआ था। दो फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है और जल्दी फरार बदमाशों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामपुर जनपद के टांडा निवासी मोहम्मद नावेद, शाने आलम, मुतवल्ली, जाहिद और जुल्फिकार सऊदी अरब में काम करते हैं। शुक्रवार को यह सभी लोग अपने घर लौट रहे थे। रामपुर के टांडा निवासी कर चालक जुल्फिकार एक परिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने गए थे उनकी कार से सभी लोग वापस टांडा जा रहे थे। बदमाश दिल्ली एयरपोर्ट से ही सऊदी अरब से आए लोगों के पीछे लग गए थे। मुरादाबाद में हाईवे पर पुराना टोल टैक्स पर ओवरटेक कर बदमाशों ने अपनी बोलेरो और स्विफ्ट कार से पीड़ितों की कर रुकवा ली और खुद को पुलिसकर्मी बता कर चेकिंग शुरू कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों की कर में शीशे के पास इंस्पेक्टर की कैप भी रखी हुई थी। इससे पहले कि कार सवार कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और फार्म हाउस पर ले गए। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों को शक था कि सऊदी अरब से आए सभी लोग अपने पेट में सोना छुपा कर ला रहे हैं। किडनैपर्स ने फार्म हाउस पर बंधक बनाकर ले जाए गए सभी लोगों को खाना खिलाया और दवाइयां दी जिससे सोने की गोलियां पेट से बाहर आ जाएं। किंतु जब ऐसा नहीं हुआ, तो बदमाशों ने सभी लोगों का पेट चीरने की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति भाग कर बाहर आ गया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस बुला ली गई। मुठभेड़ में पुलिस ने काशीपुर निवासी राजा और मुरादाबाद के रामपुर दोराहा निवासी तौफीक को दबोच लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एसपी सिटी ने बताया कि मौके से भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है। सभी कार सवार सुरक्षित हैं।

घायल बदमाशों को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से एक बोलेरो गाड़ी और एक स्विफ्ट गाड़ी बरामद हुई है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है।

संपादक: fasi ur rehman Beig beg,9058079813,9997524688


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!